फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सामाजिक अवधारणा में परिवर्तन की आवश्यकता- डा. रामेश्वर दूबे

सामाजिक अवधारणा में परिवर्तन की आवश्यकता- डा. रामेश्वर दूबे

Fri, 12 Apr 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
सामाजिक अवधारणा में परिवर्तन की आवश्यकता- डा. रामेश्वर दूबे
जौनपुर। नगर के टीडी कालेज में शिक्षा में लैंगिक समानता विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ तिलकधारी महाविद्यालय के बलरामपुर में मुख्य अतिथि प्रोफ़ेसर रामेश्वर दुबे एवं श्री प्रकाश सिंह ने दीप प्रज्जवलित व मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। मॉन्ट पिलर बिजनेस स्कूल फ्रांस में एसोसिएट प्रोफ़ेसर रामेश्वर दुबे ने वैश्विक स्तर पर इस समस्या की चर्चा की। उन्होंने कहा कि सामाजिक अवधारणा में परिवर्तन की आवश्यकता है। विचारों एवं कार्यों के द्वारा ही समाज में समानता लाया जा सकता है। शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. समर बहादुर सिंह ने शिक्षा में समानता एवं समाज की भूमिकाओं के ऐतिहासिक एवं वर्तमान पृष्ठभूमि को वर्णित किया। आयोजन सचिव डॉ. सुधांशु सिन्हा ने लैंगिक असमानता के आकड़े प्रस्तुत कर जेंडर गैप एवं विभेदीकरण की समस्याओं को उजागर किया। विशिष्ट अतिथि शिक्षा संकाय बीएचयू की प्रो. डॉ. सीमा सिंह ने शिक्षा में लैंगिक समानता की ज्वलंत मुद्दों को उजागर किया। संयोजक डॉ. अजय कुमार दुबे ने शिक्षा में लैंगिक समानता के विविध तथ्यों पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रबन्धक अशोक कुमार सिंह, डॉ. अजय कुमार सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, डॉ. सरोज सिंह, डॉ. वंदना दुबे, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. विनय कुमार सिंह, डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. महेंद्र त्रिपाठी, डॉ. जेपी सिंह, डॉ. श्रद्धा सिंह, डॉ. वंदना शुक्ला, डॉ. गीता सिंह, डॉ. सुलेखा सिंह, डॉ. सुनीता गुप्ता ,कुँवर शेखर गुप्ता, सीमांत राय, वैभव सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed