फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   599 active cases, yet curfew is not yet exempt

एक्टिव केस हुए 599, फिर भी कर्फ्यू में अभी छूट नहीं

Mon, 31 May 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
599 active cases, yet curfew is not yet exempt
व्यापारियों के लिए राहत भरी खबर है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 600 से नीचे आ चुकी है। हालांकि आंशिक कोरोना कर्फ्यू से राहत के लिए उन्हें अभी एक दिन और इंतजार करना पड़ेगा। सब कुछ ठीक रहा तो बुधवार से जौनपुर भी उन जिलों में शामिल हो जाएगा, जहां कर्फ्यू में छूट दी गई है। डीएम ने सोमवार की देर शाम व्यापारी प्रतिनिधियों संग बैठक कर आगामी रूपरेखा पर चर्चा की। आगाह किया कि कर्फ्यू में छूट बढ़ने के बाद भी सतर्कता न छोड़ें। अगर केस 600 से ऊपर हुए तो पुन: कोरोना कर्फ्यू को सख्ती से लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को मुख्यमंत्री ने जब 55 जिलों में आंशिक कोरोना कर्फ्यू में छूट लागू की थी, तब जिले में एक्टिव केस की संख्या 700 से अधिक थी। संख्या छह सौ से अधिक होने के कारण जौनपुर को सूची से बाहर रखा गया था। सोमवार की देर शाम आए रिपोर्ट में 23 नए मरीज मिले, जबकि 125 को छुट्टी मिली। एक्टिव केस घटकर 599 पहुंच गए हैं। शासन के निर्देशों के तहत 600 से कम केस होने पर कर्फ्यू में छूट दी जानी है, लेकिन देर रात तक इस पर निर्णय नहीं हो पाया था। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक अपडेट रिपोर्ट शासन को प्रेषित की गई है। वहां से अनुमति मिलने के बाद ही इस पर कोई फैसला होगा। माना जा रहा है कि मंगलवार को इस पर कुछ घोषणा हो सकती है, जिसके बाद बुधवार कर्फ्यू में छूट मिल सकती है। उधर, देर शाम डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। डीएम ने बताया कि शासन का निर्देश आने के बाद कर्फ्यू को समाप्त किया जाएगा, लेकिन जैसे ही केस 600 से अधिक हुए तो दोबारा कर्फ्यू लागू हो जाएगा। ऐसे में व्यापारी यह सुनिश्चित करें कि कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर्फ्यू खुलने के बाद न होने पाए। एसपी राजकरन नय्यर ने भी दुुकानों के सामने गोला बनाकर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए व्यापार करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम वित्त रामप्रकाश, एडीएम भू राजकुमार द्विवेदी, एएसपी डॉ. संजय कुमार, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन, श्रवण जायसवाल, जिला महामंत्री आरिफ हबीब, श्याम मोहन अग्रवाल, संजीव साहू, सुभाष चंद्र अग्रहरि, संजय, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
आंशिक कोरोना कर्फ्यू अग्रिम आदेश तक लागू रहेगा। इस दौरान सिर्फ दवा, सब्जी, किराना सहित आवश्यक सेवाओं के अलावा अन्य किसी को भी व्यापार और आवागमन की छूट नहीं मिलेगी। प्रशासन की टीमें निगरानी कर रही है। निर्देशों की अवहेलना करने पर कार्रवाई की जाएगी। शासन से नए निर्देश मिलने के बाद नई व्यवस्था के बारे में अवगत कराया जाएगा। -मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed