फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   585 test takers leave board examination

585 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी बोर्ड परीक्षा

Thu, 23 Mar 2017 01:19 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Thu, 23 Mar 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
585 test takers leave board examination
यूपी बोर्ड की परीक्षा - फोटो : amar ujala
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में बुधवार को 585 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा छोड़ दिया। कुल 21600 छात्र पंजीकृत थे। पहली पाली में 15045 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें से 11331 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। हाईस्कूल कंप्यूटर साइंस की परीक्षा में 14014 छात्र पंजीकृत थे। 10364 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 50 छात्र परीक्षा देने नहीं पहुंचे। इंटरमीडिएट शस्य कृषि विज्ञान की परीक्षा में 1031 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें से 967 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 64 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में कुल 6555 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें से 6074 छात्र परीक्षा मे शामिल हुए। 471 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। मनोविज्ञान में 3410 छात्र पंजीकृत थे। 3234 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 166 ने परीक्षा छोड़ दिया। शिक्षाछात्र में 2990 छात्र पंजीकृत थे। 2695 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 295 ने परीक्षा छोड़ दी। तर्कशास्त्र में 155 छात्र पंजीकृत थे। 145 छात्र परीक्षा में बैठे। 10 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे। छात्रों की संख्या कम होने के कारण उड़ाकादल भी खास सक्रिय नहीं रहा। किसी भी केंद्र पर छात्र नकल करते नहीं पकड़े गए।
विज्ञापन


मछलीशहर: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार ने शिक्षा माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी कर लिया है। तहसील क्षेत्र के 9 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तलब किया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के छुट्टी से लौटते के बाद पैसे के बल पर  नकल कराने की शिकायत मिली। मछलीशहर, सुजानगंज,  मुंराबादशाहपुर, सिकरारा व मड़ियाहूं  ब्लॉक के कई विद्यालयों में 1500 से 2000 रूपये परीक्षार्थियों से अवैध वसूली की जा रही है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने 10 परीक्षा केंद्रों को चिन्हित कर लिया है। गुरुवार से सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल के साथ आकस्मिक छापा मारने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed