{"_id":"5cc35c00bdec220777252015","slug":"51556306944-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर सीट के प्रत्येक बूथों पर लगेगी दो -दो बैलेट यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर सीट के प्रत्येक बूथों पर लगेगी दो -दो बैलेट यूनिट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जौनपुर लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने के कारण एक बूथ पर दो -दो बैलेट यूनिट लगेगी। इस दौरान कुल 3670 बैलेट यूनिट लगेगा। ऐसा एक बैलेट यूनिट के मानक से अधिक प्रत्याशी के मैदान में रहने के कारण हुआ हैं। इस सीट से कुल 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। शुक्रवार को प्रत्याशियों को पर्चा वापस लेना था। लेकिन जौनपुर लोकसभा सीट से एक भी प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया। जिससे इस सीट पर कुल 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने के कारण इस सीट के प्रत्येक बूथों पर अब दो-दो बैलेट यूनिट लगाना तय हो गया है। बता दें कि एक बैलेट यूनिट में कुल 16 बटन होते हैं। जिसमें 15बटन प्रत्याशियों का होता है। जबकि एक बटन नोटा का रहता है। इस दौरान जौनपुर लोकसभा सीट पर बीयू के मानक से अधिक प्रत्याशी होने के कारण बीयू की संख्या दोगुनी हो जाएगी। जौनपुर लोकसभा सीट में कुल 1835 बूथ हैं। जिसमें कुल 3670 बीयू लगेंगे।
जौनपुर लोकसभा सीट पर कुल 20 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि एक बीयू में मात्र 16 बटन होता है। जिसमें 15 प्रत्याशियों और एक नोटा के लिए होता है। ऐसे में प्रत्याशियों के अधिक होने के कारण इस सीट के प्रत्येक बूथों पर दो बैलेट यूनिट लगेगी।
आरपी मिश्र
उप जिला निर्वाचन अधिकारी
जौनपुर लोकसभा सीट पर कुल 20 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि एक बीयू में मात्र 16 बटन होता है। जिसमें 15 प्रत्याशियों और एक नोटा के लिए होता है। ऐसे में प्रत्याशियों के अधिक होने के कारण इस सीट के प्रत्येक बूथों पर दो बैलेट यूनिट लगेगी।
विज्ञापन
आरपी मिश्र
उप जिला निर्वाचन अधिकारी