{"_id":"5c33a073bdec22570f348c4f","slug":"51546887283-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय समय से नहीं खुलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय समय से नहीं खुलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुईथाकला। प्राथमिक विद्यालय कमरपुर का ताला सवा 11 बजे तक न खुलने पर ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। विद्यालय नहीं खुलने की सूचना अधिकारियों को देकर कक्ष में ताला जड़कर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। बच्चे भी प्रदर्शन में शामिल हो गए।
विकास खंड सुईथाकला के प्राथमिक विद्यालय कम्मरपुर में सुबह आठ बजे ही बच्चे पढ़ने के लिए विद्यालय प्रांगण में पहुंच गए। परंतु कोई भी अध्यापक या शिक्षामित्र नहीं आया था। जबकि विद्यालय में प्रधानाध्यापक, एक सहायक अध्यापक समेत दो शिक्षामित्र तैनात हैं। लोगों का आरोप है कि अध्यापक उपस्थित रजिस्टर में शनिवार का भी हस्ताक्षर नहीं किया गया है। न ही कोई अवकाश प्रार्थना पत्र ही दिया गया है। जिस पर ग्रामीण प्रदीप सिंह के नेतृत्व में बच्चों के साथ प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी के मोबाइल पर सूचना देते हुए मौके पर आने की मांग करने लगे। दोपहर 11 बजकर 30 मिनट पर स्कूल के प्रधानाध्यापक अपने एक सहयोगी के साथ पहुंचे तो ग्रामीण भड़क गए। इस मौके पर रामपाल प्रधान, निन्हू सिंह समेत आधा दर्जन लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों की सूचना पर विद्यालय का ताला खोला गया। ग्रामीणों से बातचीत करने के बाद चारों शिक्षकों का एक दिन का अवकाश चढ़ा दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी आरएन पाठक ने कहा कि शिक्षकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में फिर से ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए।