मीरगंज। क्षेत्र के मेदपुर बनकट गांव के मैदान पर खेला जा रहा अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। पहले मैच में फैजाबाद ने बादशाहपुर टीम को दस विकेट से हराकर मैच जीत लिया। सर्वोदय स्पोर्टिंग क्लब मेदपुर मीरगंज की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र सिंह ( रेलवे बोर्ड के सलाहकार सदस्य) ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि खेल से शरीर को ऊर्जा मिलती है। खिलाड़ियों का शारीरिक, मानसिक विकास होता है। इसलिए खेल के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं को प्रोत्साहन देना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. अरुण सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम ग्रामीण इलाकों में आयोजित होने से ग्रामीण इलाकों के बच्चों में जो प्रतिभाएं छिपी है। विशिष्ट अतिथि दिल्ली क्रिकेट अंपायर क्लब के अध्यक्ष सुनील राणा ने खेल को शिक्षा के समान उपयोगी बताया। पहले मैच में मुंगरबादशाहपुर और फैजाबाद के बीच खेला गया। जिसमें मुंगराबादशाहपुर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 98 रन पर आल आउट हो गई। जबाब में फैजाबाद की टीम ने निर्धारित ओवर में बिना विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। मैच की शुरुआत मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र सिंह ने टॉस कराकर किया। मुंगरबादशाहपुर टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मौके पर डा. संतोष कुमार सिंह, अरुण सिंह , राजीव सिंह, भानु प्रताप सिंह , धीरज सिंह,अंकुर सिंह आदि उपस्थित रहे।