फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   51 cases resolved in special Lok Adalat

Jaunpur News: विशेष लोक अदालत में 51 वादों का हुआ समाधान

Sun, 26 Mar 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
51 cases resolved in special Lok Adalat
नगर के मतापुर में शनिवार को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें कुल 51 मामलों की सुनवाई हुई और उसका समाधान किया गया। ट्रिब्यूनल जज भूदेव गौतम ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर विशेष लोक अदालत का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत विवादों के निस्तारण का बेहतर माध्यम है। इसे सफल बनाने में सभी को सहयोग करना चाहिए। यह पीड़ितों को त्वरित व सस्ता न्याय प्रदान करने का अच्छा तरीका है। सचिव प्रशांत कुमार ने कहा कि लंबित मुकदमों का बोझ कम कर प्रभावित परिवारों को क्षतिपूर्ति दिलवाना लोकअदालत का उद्देश्य है। अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव व राना प्रताप सिंह ने संबोधित किया। इस अवसर पर अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव, राना प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिन्हा, कृपा शंकर श्रीवास्तव, सुभाष मिश्र आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed