{"_id":"5d98e3f78ebc3e93a230d3b8","slug":"50-thousand-reward-on-arrest-of-sholay-jaunpur-news-vns4876267111","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शोले’ की गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शोले’ की गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम
विज्ञापन
‘शोले’ की गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। आईजी वाराणसी परिक्षेत्र विजय सिंह मीना ने लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे हत्या व लूट के तीन शातिर अपराधियों पर इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छवि ने बताया कि बक्शा थाना क्षेत्र में हत्या व गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित व गत वर्ष से फरार चल रहे लखौंवा गांव निवासी आनंद कुमार सिंह शोले पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वहीं सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के उड़ली गांव निवासी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लालजी यादव की दुस्साहसिक व सनसनीखेज हत्या के मामले में वांछित इसी थाना क्षेत्र के मनिया गांव के शातिर अपराधी सतीश सिंह पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। गत 31 मई को घर से स्कार्पियो वाहन से शहर आते समय सिद्दीकपुर में पेट्रोल पंप के पास दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने लालजी यादव की गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी थी। पुलिस छानबीन में प्रकाश में आया आरोपित सतीश सिंह तभी से फरार है। इसी क्रम में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ही ईश्वरी नेवादा गांव निवासी लूट के मामले में वांछित प्रशांत सिंह उर्फ प्रिस पर भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।