फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   50 thousand goods stolen from two schools and pumping sets

दो विद्यालय और पंपिंग सेट से 50 हजार का सामान चोरी

Mon, 02 May 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
50 thousand goods stolen from two schools and pumping sets
खुटहन थाना क्षेत्र के दो विद्यालय और एक पंपिंग सेट से रविवार की रात चोरों ने 50 हजार रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। प्राथमिक विद्यालय गोबरहा के कीचेन का ताला तोड़ कर चोर गैस सिलेंडर, डेग, पंखा, बाल्टी आदि सामान उठा ले गये। दूसरी घटना प्राथमिक विद्यालय गोपालापुर में हुई। यहां भी चोरों ने कीचेन का ताला तोड़कर तीन पंखा व गैस सिलेंडर चोरी कर ले गये।इन दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने पुलिस को तहरीर दे दिया है। उसरौली गांव निवासी शीतला प्रसाद मिश्र का खेत में लगा पंपिंग सेट के कमरे का दरवाजा तोड़ कर चोरों ने इन्वर्टर, बैटरी, विद्युत मोटर पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक छानबीन कर वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed