फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   50 crore business affected due to strike in Baroda UP Bank

बड़ौदा यूपी बैंक में हड़ताल से 50 करोड़ का व्यवसाय प्रभावित

Sat, 24 Sep 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
50 crore business affected due to strike in Baroda UP Bank
जौनपुर। ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर बड़ौदा यूपी बैंक आफिसर्स एसोसिएशन के अधिकारी और कर्मचारी निजीकरण समेत अन्य मागों को लेकर शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। नगर के सिविल लाइन स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। बैंक के 72 शाखाओं से जुड़े करीब 500 अधिकारियों और कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। बैंकों में दिन भर तालाबंदी रही। आंदोलित बैंककर्मियों ने कहा कि सराकर की मंशा है कि बैंक का निजीकरण कर दिया जाए। जिसके दूरगामी परिणाम ठीक नहीं होंगे।
विज्ञापन

रिटायरी फेडरेशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित विरोध प्रदर्शन में शैलेंद्र सिंह, प्रतीक, मूलचंद्र, सुबाष यादव और चंदन ने आईपीओ और ननिजीकरण का विरोध किया। सरकार से मांग किया कि किसी भी दशा में इसे लागू न किया जाए। शुभम वर्मा और राजन भारती ने कहा कि निजीकरण के लिए सरकार शेयर को बेचकर प्राईवेट कंपनी को आधिपत्य सौंप देगी। सरकार की यह मंशा ठीक नहीं है। इसका नुकसान अधिकारियों के साथ कर्मचारियों को भी उठाना पड़ेगा। ग्रामीण बैंकों को जनता की सेवा के लिए बचाने की जरूरत है। रत्नाकर दुबे, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अशफाक अहमद ने कहा कि जनता की समस्याओं पर भी ध्यान रखने की जरूरत है। हड़ताल में सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए। आफिसर्स एसोसिएशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष रत्नाकर दुबे ने धन्यवाद ज्ञापन किया। संचालन शकील अहमद ने किया।
विज्ञापन

बक्शा क्षेत्र में भी बैंक हड़ताल का दिखा असर
बक्शा। क्षेत्र के बक्शा, हैदरपुर, मई, अलीगंज बाजार में स्थित बैंक आफ बड़ौदा यूपी बैंक कर्मियों ने शुक्रवार को ताला बंद कर पूरी तरह हड़ताल पर रहे। बैंककर्मियों ने बैंक के बाहर सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। बैंक के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं बक्शा शाखा के प्रबंधक रत्नाकर दूबे ने बताया कि इंडिया रीजनल रूरल बैंक एम्पायर एसोसिएशन के आह्वान पर बैंक आफ बड़ौदा यूपी बैंक की सभी शाखाएं पूरी तरह बन्द रही। आईपीओ और निजीकरण कर सरकार शेयर बेचकर प्राइवेट कंपनी को एौंपने की तैयारी में है। सरकार की मंशा का पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस दौरान अरुण कुमार, प्रिंसू चौरसिया, डीके विश्वकर्मा, हरिमंगल मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed