फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   5 villages will be included in Nagar Panchayat Badlapur

Jaunpur News: नगर पंचायत बदलापुर में शामिल होंगे 5 गांव

Wed, 07 May 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
5 villages will be included in Nagar Panchayat Badlapur
स्थानीय नगर पंचायत की सीमा विस्तार के लिए नगर अध्यक्ष सीमा सिंह के पत्र का कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने संज्ञान लिया है। शासन ने 5 मई 2025 को जिलाधिकारी को सीमा विस्तार करने की समस्त प्रक्रिया पूरी करने के लिए पत्र लिखा है। अब जल्द ही नगर पंचायत बदलापुर का सीमा का विस्तार होगा।
विज्ञापन

इससे कई गांव भी विकास की मुख्य धारा से जुड़ जाएंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष ने नगर विकास मंत्री 9 सितंबर 2024 को पत्र लिखकर नगर के विस्तार किए जाने की मांग की थी। पत्र के माध्यम से बताया था कि नगर पंचायत से सटे पांच गांव दाउदपुर, भूसी का पूरा, अहिरौली, मरगूपुर व डड़वा को नगर पंचायत में जोड़ने से जहां उनका विकास होगा वहीं विस्तार भी हो जाएगा।
विज्ञापन

इस बाबत सीआरओ अजय कुमार अंबष्ट ने बताया कि नगर पंचायत विस्तार के लिए शासन से निर्देश प्राप्त हुआ है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed