फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   49 villages will be connected with paved roads, budget received

49 गांव जुड़ेंगे पक्की सड़कों से, मिल गया पैसा

Mon, 24 Feb 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
49 villages will be connected with paved roads, budget received
49 गांवों को जोड़ेंगे सड़क से
विज्ञापन

-पांच विधानसभा क्षेत्रों में 22.18 करोड़ ने बनेंगी सड़कें, दस करोड़ जारी
- सभी सड़कें भाजपा विधायकों के क्षेत्र में विपक्षियों ने उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। शासन ने जिले में 49 नई सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी है। पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए स्वीकृत इन सड़कों के निर्माण पर 22.18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें दस करोड़ रुपये आवंटित हो चुके हैं। यह संयोग ही है कि सिर्फ उन्हीं विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के प्रस्ताव स्वीकृत हुए हैं, जहां सत्ताधारी गठबंधन के विधायक हैं। इस पर दूसरे दलों के विधायकों ने सवाल उठाए हैं।
लोक निर्माण विभाग ने 250 से अधिक की आबादी वाली उन बस्तियों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र की सड़कों के लिए प्रस्ताव मांगा था। नौ विधायकों ने 90 सड़कों का प्रस्ताव भेजा था। इसमें से 49 सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिली है। यह संयोग ही है कि ़स्वीकृत प्रस्ताव उन्हीं विधानसभा क्षेत्रों के हैं, जहां भाजपा या सहयोगी दल के विधायक हैं। जफराबाद के भाजपा विधायक डॉ हरेंद्र सिंह, सदर विधायक एवं राज्यमंत्री गिरीश यादव, बदलापुर के विधायक रमेश मिश्र, केराकत के दिनेश चौधरी और मड़ियाहूं से अपनादल की विधायक लीना तिवारी के क्षेत्र में नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इस पर दूसरी पार्टी के विधायकों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

मल्हनी से सपा के पारसनाथ यादव, शाहगंज से सपा के शैलेंद्र यादव ललई, मछलीशहर से सपा के जगदीश सोनकर और मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बसपा की सुषमा पटेल विधायक हैं। इनके इलाकों में भी तमाम बस्तियां मुख्य मार्ग से नहीं जुड़ी हैं लेकिन उनके प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन:
पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 49 नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इन सड़कों की कुल लंबाई 47.2 किलोमीटर है। इस पर 22 करोड़ 18 लाख 23 हजार की लागत आएगी। शासन ने 10 करोड़ का बजट आवंटित कर दिया है। शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। -राधाकृष्ण, एक्सईएन, पीडब्लूडी प्रांतीय खंड।

----
---
भाजपा को सबका साथ सबका विकास वाला नारा बदलकर जिसका साथ उसका विकास का नारा बना लेना चाहिए। विपक्षी दल के विधायकों के क्षेत्र की उपेक्षा करके सरकार ने यह संदेश दिया है कि जो हमे वोट देगा उसी का विकास करेंगे। सरकार विपक्ष के विधायकों को जनप्रतिनिधि नहीं मानती और उनके क्षेत्र की जनता को भी अपना नहीं समझती।-पारसनाथ यादव, विधायक मल्हनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed