{"_id":"5f5d151c8ebc3e98280fe0b2","slug":"49-new-patients-found-including-four-policemen-jaunpur-news-vns546843321","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार पुलिसकर्मियों समेत 49 नए मरीज मिले, 47 मरीज स्वस्थ हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार पुलिसकर्मियों समेत 49 नए मरीज मिले, 47 मरीज स्वस्थ हुए
विज्ञापन

- जिले में 4380 हुई पॉजिटिव केस की संख्या, 688 एक्टिव
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। जिले में शनिवार को कोरोना के 49 पॉजिटिव केस आए हैं। पीड़ितों में बरसठी थाने के चार पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पहले से भर्ती 47 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई। नए मरीजों के बाद अब जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 4380 हो गई है। इसमें 668 केस एक्टिव हैं। अब तक 57 लोग कोरोना से दम तोड़ चुके हैं।
नए मरीजों की पहचान के लिए जिले के सभी ब्लाक स्तरीय पीएचसी-सीएचसी और जिला अस्पताल पर कैंप लगाया गया। रैपिड एंटीजन किट से जांच की गई, जबकि आरटी-पीसीआर से जांच के लिए सैंपल लिए गए। बक्शा ब्लाक के बरबसपुर गांव में नौपेड़वा सीएचसी की टीम ने 22 लोगों की जांच की। अधीक्षक डॉ. एसके पटेल ने बताया कि डॉ. जनार्दन यादव के नेतृत्व में आरटी-पीसीआर से जांच के लिए सभी का सैंपल लिया है। इस दौरान एलटी राजेंद्र प्रसाद, विनय कुमार, ज्योति सिंह, बिंदु सरोज, आशा सुशीला सरोज आदि रहे। मछलीशहर सीएचसी की टीम ने ग्राम सभा बामी में डॉ बीएल यादव की निगरानी में 69 लोगों का सैंपल लिया। टीम में डॉ भोलानाथ गुप्ता, रवींद्र प्रताप सिंह, विकास गुप्ता आदि शामिल रहे। महराजगंज सीएचसी में सर्दी-खांसी, बुखार से पीड़ित रामपुर गांव निवासी एक व्यक्ति दवा लेने पहुंचा था। अस्पताल में रैपिड एंटीजन किट से जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ब्लॉक के शेखपुर खुटहनी गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम नेकैंप लगाकर 50 लोगों का सैंपल लिया। टीम में डॉ कृष्णकांत निगम, डॉ रमेश चंद्र आदि शामिल रहे। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को 1074 सैंपल के रिजल्ट आए, जिसमें 49 पॉजिटिव हैं। 2470 नए सैंपल किए गए। इसे मिलाकर अब तक 122081 सैंपल किए जा चुके हैं, जिसमें 115901 का रिजल्ट आ गया है।