फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   48th death from Corona many health workers including staff nurse ANM found infected

Coronavirus: कोरोना से 48वीं मौत, स्टाफ नर्स, एएनएम सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मिले संक्रमित

Sat, 29 Aug 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
48th death from Corona many health workers including staff nurse ANM found infected
बक्शा ब्लाक के उमरछा गांव में कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्य टीम। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कोरोना के संक्रमण ने शनिवार को एक और जान ले ली। जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 48 हो गया है। 54 नए मरीज भी मिले हैं। इसमें केराकत सीएचसी के कई स्वास्थ्य कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। पहले से भर्ती 47 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 3696 हो गया है। इसमें एक्टिव केस 610 रह गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना के नए मरीजों की पहचान के लिए जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कैंप लगाए गए। मोबाइल टीम व स्टैटिक टीम ने सर्दी, खांसी, बुखार व सांस फूलने की दिक्कत से जूझ रहे लोगों की जांच की। बदलापुर सीएचसी पर 95 लोगों की जांच की गई। सभी निगेटिव पाए गए। केराकत सीएचसी में कार्यरत स्टाफ नर्स, उसका पति और बेटा कोरोना संक्रमित मिले हैं। यहीं की एएनएम, पति समेत परिवार के तीन सदस्यों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सीएचसी के लैब टेक्निशियन व सहायक भी कोरोना की गिरफ्त में पाए गए। बक्शा के उमरक्षा गांव में शनिवार को स्वास्थ्य टीम ने प्राथमिक विद्यालय पर कैंप लगाया। नौपेड़वा सीएचसी के डॉ. जनार्दन यादव के नेतृत्व में टीम ने कुल 67 लोगों की जांच की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके पटेल ने बताया कि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय सहित सभी 67 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जांच टीम में प्रदीप चौधरी, अमित निगम, राजेंद्र प्रसाद, ज्योति सिंह आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन

सीएचसी चोरसंड के अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने राजेपुर गांव में कैंप लगाकर 50 लोगों की जांच की। चोरसंड सीएचसी पर 84 लोगों की जांच एंटीजन किट से की गई। जांच में एक गर्भवती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके परिवार के अन्य लोगों की भी जांच की गई तो तीन अन्य सदस्य भी संक्रमित मिले। सभी को पूविवि में बने कोविड अस्पताल भेजा गया है। पॉजिटिव मिले कस्बे के एक व्यापारी के पुत्र को होम आइसोलेशन में रखा गया है। शहर के ओलंदगंज, नईगंज, बलुआघाट में भी नए मरीज चिह्नित किए गए हैं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को 2223 सैंपल के रिजल्ट प्राप्त हुए, जिसमें 54 पॉजिटिव हैं। पहले से भर्ती 47 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 2273 सैंपल किए गए। अब तक 87273 सैंपल किए जा चुके हैं। इसमें 84247का रिजल्ट आ गया है।

कोरोना पॉजिटिव मिलने से सीएचसी बंद
मुफ्तीगंज। स्थानीय सीएचसी दो दिन से बंद चल रहा है। यहां तैनात एक कंपाउंडर व वार्ड ब्वाय की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल को शुक्रवार से ही बंद कर दिया गया है। गेटपर ताला लटक रहा है। साथ ही एक कागज पर अस्पताल बंद होने की सूचना भी चस्पा है। दवा-उपचार के लिए आने वाले मरीज बाहर से ही लौट रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ श्रवण कुमार यादव का कहना है कि जब तक पूरा अस्पताल सैनिटाइज नहीं किया जाता, तब तक मरीजों का उपचार नहीं होगा। सोमवार से सीएचसी खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed