फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   48600 cases were settled in National Lok Adalat

Jaunpur News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 48600 मामलों का किया गया निपटारा

Sun, 14 Sep 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
48600 cases were settled in National Lok Adalat
राष्ट्रीय लोक अदालत में सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके शुभारंभ करते हुए जिला जज अनिल कुमा - फोटो : credit
जौनपुर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रशांत कुमार सिंह की देखरेख में जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय परिसर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान 48600 मामलों का निपटारा किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लंबित 4446 एवं राजस्व न्यायालयों तथा प्रशासन के अन्य विभागों में प्रीलिटिगेशन वाद के कुल 44154 मामलों का निपटारा किया गया। समझौता राशि के रूप में 104654539 रुपये की वसूली हुई। पारिवारिक न्यायालय में 154 मुकदमों का निपटारा किया गया। इसमें पीड़ि़ता को 25585000 रुपये की समझौता राशि प्रदान कराई गई। पीठासीन अधिकारी एमएसीटी क्षतिपूर्ति के यहां 122 मुकदमे लगाए गए। इनमें से 108 मामलों का निपटारा किया गया। कुल 81329000 रुपये की क्षतिपूर्ति याचिका दायर करने वालों को दिलाई गई। न्यायालय अपर जिला जज चतुर्थ जौनपुर द्वारा बिजली बिल वसूली के 304 वादों का निपटारा किया गया। विभिन्न न्यायालयों में 2890 शमनीय फौजदारी वादों को निपटारा किया गया। इसमें 774910 रुपये अर्थदंड लगाए गए। एनआई एक्ट के एक मामलों का निपटारा किया गया। अन्य 886 मामलों का भी निपटारा किया गया। सिविल न्यायालयों में कुल 103 मामलों का निपटारा किया गया। प्री-लिटिगेशन स्तर पर वैवाहिक विवाद के 4 मामलों का निपटारा किया गया। फौजदारी के 1853, राजस्व के 562 वाद एवं अन्य 40519 वादों का निपटारा किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा नगर पालिका के 51, विद्युत निगम के 179 मामलों का निपटारा किया गया। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रीति श्रीवास्तव, पीठासीन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed