फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   46 people nominated for two posts of BJP District President

भाजपा जिलाध्यक्ष के दो पद के लिए 46 लोगों ने किया नामांकन

Wed, 20 Nov 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
46 people nominated for two posts of BJP District President
03- लाईन बाजार स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भरते भाजपा न - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सत्ताधारी भाजपा में जिलाध्यक्ष पद के लिए जमकर खींचतान मची हुई है। जिले की दो इकाइयों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 46 लोगों ने दावेदारी की है। इसमें जौनपुर जिलाध्यक्ष पद के लिए 28 और मछलीशहर के लिए 21 ने दावेदारी की है। चुनाव अधिकारियों ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। इसके बाद सभी नामांकन पत्रों को सील कर लखनऊ ले गए। वहीं से नए अध्यक्ष पर फैसला होगा। नौ विधानसभा क्षेत्र से नौ प्रदेश प्रतिनिधि चयन के लिए 24 लोगों ने आवेदन किया।
विज्ञापन

नामांकन की प्रक्रिया को लेकर सुबह से गहमागहमी रही। जौनपुर जिले के लिए शहर के लाइन बाजार स्थित भाजपा कार्यालय पर चुनाव अधिकारी विनोद पांडेय की देखरेख में कुल 28 लोगों ने नामांकन किया। प्रदेश परिषद चुनाव के लिए 6 ने नामांकन किया। चुनाव की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चली। नामांकन में जिले के सभी मंडलों के अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि ने हिस्सा लिया। चुनाव अधिकारी विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा समाज के हर वर्ग की पार्टी है। सभी कार्यकर्ता अपने दायित्वों को पूरे मनोयोग से निर्वहन करें। जिला चुनाव सह अधिकारी राणा प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को बिना किसी कटुता के साथ संगठन के लिए कार्य करने की सलाह दी। उधर, मछलीशहर जिला इकाई के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया मड़ियाहूं डाक बंगले प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र शुक्ल की देख-रेख में पूरी हुई। इसमें कुल 21 लोगों ने पर्चा भरा। प्रदेश परिषद के लिए 18 लोगों ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पद के लिए भरा पचाज्ञ नामांकन
जौनपुर: बांकेलाल सोनकर, पंकज मिश्र, रामसिंह मौर्य, कृष्ण कुमार जायसवाल, सूर्य प्रकाश सिंह, संदीप तिवारी, परविंदर चौहान, श्याम मोहन अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, विजय प्रकाश तिवारी, प्रमोद यादव, निखिल सोनकर, सुरेंद्र सिंघानिया, किरन श्रीवास्तव, पुष्पा शुक्ला, रंजना सिंह, अजीत प्रजापति, नीरज कुमार सिंह, सुधांशू सिंह, राजेश श्रीवास्तव, पंकज जायसवाल, संतोष गुप्ता, महेश नारायण उपाध्याय, पुष्पराज सिंह, धर्मपाल कन्नौजिया, अभय राय, धनंजय सिंह और अंजना श्रीवास्तव।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछलीशहर: डॉ.अजय सिंह, ब्रह्मेदव मिश्र, मनोज दुबे, अरविंद सिंह, मनोज निषाद, राजेश सोनकर, वरुण कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह विष्णु, श्याम दत्त दुबे, रामविलास पाल, विनय कुमार सिंह, सुरेश गुप्त, रामहित निषाद, बृजेश सिंह, भूपेंद्र कुमार सिंह, शिवशंकर गुप्त, विजय प्रताप बिंद, गोपीनाथ मिश्र, राजेश कुमार सिंह, अजयेंद्र दुबे और ब्रह्मदेव उपाध्याय ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed