फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   43 thousand cases settled in Lok Adalat, settlement reached for Rs 22.37 crore

Jaunpur News: लोक अदालत में 43 हजार मामले निपटे, 22.37 करोड़ रुपये पर हुआ समझौता

Sun, 09 Mar 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
43 thousand cases settled in Lok Adalat, settlement reached for Rs 22.37 crore
जौनपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में जिला जज अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई। नोडल अधिकारी रंजीत कुमार व सचिव प्रशांत कुमार सिंह की देखरेख में 43,583 मामलों का निस्तारण किया गया। इसमें 22.37 करोड़ रुपये की धनराशि पर समझौता किया गया। वहीं पारिवारिक न्यायालय में 191 मुकदमे का निस्तारण किया गया। इसमें 2.21 करोड़ रुपये की समझौता राशि प्रदान कराई गई। इस दौरान विद्युत वसूली के 420 मामले निस्तारित किए गए। 2808 समन फौजदारी के मामले निस्तारित हुए, जिसमें 3.56 लाख रुपये अर्थदंड लगाया गया। एनआई एक्ट के 426 मामले, अन्य प्रकार के 967 मामले निस्तारित किए गए। सिविल न्यायालय द्वारा 77 मामलों का निस्तारण हुआ है। उत्तराधिकार मामलों में 1.11 करोड़ रुपये का प्रमाण पत्र निर्गत हुआ। वैवाहिक विवाद के चार मामले, राजस्व न्यायालय के फौजदारी के 1594, राजस्व के 563, अन्य प्रकार के 35,363, नगर पालिका के 44 मामले, विद्युत बिल के तीन मामले निस्तारित किए गए। बैंक,फाइनेंस कंपनी एवं बीएसएनल के रिकवरी से संबंधित 1069 मामले निस्तारित हुए। इसमें 14.34 करोड़ रुपये का समझौता किया गया। भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से 112 मामलों का निस्तारण हुआ है जिसमें 1.51 करोड़ रुपये की वसूली की गई। इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक अनिल कुमार, मुख्य प्रबंधक अंजनी कुमार श्रीवास्तव, अतुल कुमार श्रीवास्तव व अन्य बैंक कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed