फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   426 show cause notice to employment survey

126 रोजगार सवेकों को कारण बताओ नोटिस

Thu, 07 May 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
426 show cause notice to employment survey
जौनपुर। मनरेगा का कार्य समय से शुरू नहीं कराने के कारण 426 ग्राम रोजगार सेवकों को बुधवार की देर शाम कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। यह कार्रवाई उपायुक्त मनरेगा की संस्तुती पर सीडीओ अनुपम शुक्ला ने की है। जबकि कुल 1010 ग्राम रोजगार सेवक हैं। जिसमें से मात्र 584 ग्राम रोजगार सेवकों ने ही समय से काम शुरू कराया है।
विज्ञापन

जिले में कुल 1749 ग्राम पंचायतें हैं। जिसमें मनरेगा का कार्य कराने के लिए 1010 ग्राम रोजगार सेवको को तैनात किया गया है। जिनके द्वारा ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्यो को कराया जाता है। लाक डाउन के बावजूद मनरेगा मजदूरों को आर्थिक लाभ हो सके। इसके मद्देनजर मनरेगा के कार्यो को शुरू कराकर मनरेगा मजदूरों को काम देने को निर्देश दिया गया। जिसके बाद उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र कुमार सिंह ने सभी रोजगार सेवकों से अपने -अपने ग्राम पंचायतों से काम करने के इच्छुक मनरेगा मजदूरों से मांग पत्र लेकर ब्लाकों में जमा कर काम शुरू कराने का निर्देश दिया गया था। लेकिन मात्र 584 रोजगार सवेकों ने ही अपने -अपने संबंधित ग्राम पंचायतों में काम शुरू कराया है। अभी भी 426 रोजगार सेवकों ने न तो मनरेगा मजदूरों से मांग पत्र लिया है और न ही मांग पत्र को ब्लाकों में जमा किया है। जिससे अभी तक काम शुरु नहीं हो पाया है। जिसको गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त मनरेगा की संस्तुती पर सीडीओ ने काम शुरू नहीं कराने वाले रोजगार सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

- 426 रोजगार सेवकों ने अभी तक अपने संबंधित ग्राम पंचायतों में मनरेगा का काम शुरू नहीं कराया है। कारण वे न तो मनरेगा मजदूरों का काम करने का मांग पत्र ही लिये हैं और न ही उसे ब्लाक में जमा किए हैं। जिसके लिए इन रोजगार सवेकों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। -भूपेंद्र कुमार सिंह, उपायुक्त मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed