फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भाजपा के शासन में विदेशों में बढी देश की साख

भाजपा के शासन में विदेशों में बढी देश की साख

Sat, 06 Apr 2019 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के शासन में विदेशों में बढी देश की साख
जौनपुर। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि आज प्रधानामंत्री नरेंद्र मोदी ने देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में भारत का परचम लहरा रहे हैं। प्रदेश में परिवार वादी पार्टी एवं दलितों की धनवान बेटी की पार्टी का जो महा ठगबंधन हुआ है उससे यह तय हो गया कि इन दोनों दलों का अस्तित्व खतरे में है। प्रधानमंत्री ने जनता को मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा कर रहे हैं। वह शुक्रवार को नगर के बीआरपी इंटर कालेज के मैदान पर युवा मोर्चा के विजय संकल्प युवा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 60 साल तक सत्ता में रही और एक ही नारा दिया गरीबी हटाओ, लेकिन वह भी कागजों में दब कर रह गया। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार के द्वारा तुष्टिकरण का नंगा नाच किया जा रहा है, बंगाल की जनता 2019 के चुनाव में इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। विपक्ष मोदी की लोकप्रियता से इतना भयभीत है। उनकी छवि को ठेस पहुंचाने की दृष्टि से आतंकवादियों एवं अलगाववादियों का महिमामंडन करने से भी परहेज नहीं करती है। महागठबंधन में सभी दलों के मुखिया प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। 2014 में बसपा को कोई सीटें नहीं मिली थी। आज सपा और बसपा गठबंधन कर प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आयुषी श्रीमाली ने कहा कि विपक्षी दल आज राजनीतिक लाभ के लिए मसूद अजहर जैसे आतंकवादी को भी जी कहने से परहेज नहीं कर रहे हैं। ऐसे दलों से राष्ट्रवाद की उम्मीद करना बेमानी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश राजभर ने कहा कि राजनीतिक विपक्षी दल आज भारत देश की अखंडता को पृथक करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। जिसका जीवंत उदाहरण भारत देश के ताज कश्मीर को भारत से अलग करने की बात कर रहे हैं । 2019 के चुनाव में फिर मोदी प्रधानमंत्री बनेगे। अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि आज देश का युवा मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कृत संकल्पित है। भाजपा का विकास के रथ आगे बढ़ता जाएगा। उन्होंने अतिथियों का आभार जताया। संचालन आशीष जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राम सिंह मौर्य, अजीत प्रजापति, पुष्पराज सिंह ,संदीप तिवारी ,पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ,नीरज सिंह ,जिला मंत्री सुशील मिश्रा,मीडिया प्रभारी अभय राय,सचिन पांडेय,प्रभात शुक्ला, भूपेंद्र सिंह ,मयंक जायसवाल, खुशबू सिंह, पवन पाल ,पंकज मिश्रा ,हरिश्चंद्र सिंह ,संदीप सिंह ,विकास ओझा ,अजय यादव ,अखिल प्रताप सिंह, पंकज पाठक ,सचिन सिंह, अंकित सिंह, विकास अग्रहरी, शशांक सिंह ,विशाल अग्रहरी, सतीश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed