फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   40 thousand devotees attended Shitala Chowkiya Dham

Jaunpur News: शीतला चौकिया धाम में 40 हजार भक्तों ने लगाई हाजिरी

Mon, 19 Oct 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
40 thousand devotees attended Shitala Chowkiya Dham
अष्टमी पर शीतला धाम चौकिया में उमड़े भक्तजन। संवाद
जौनपुर। जिले के देवी मंदिरों से लेकर दुर्गा पूजा पंडालों तक आस्था-भक्ति का उल्लास छाया हुआ है। मंदिर प्रबंधन के विवेकानंद पंडा ने बताया कि रविवार को महाअष्टमी पर मां शीतला चौकियां धाम में करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। भोर में चार बजे मंदिर के कपाट खुलते ही भक्तों की कतार लग गई और दिनभर जयकारों से धाम परिसर गूंजता रहा। वहीं, दुर्गा पूजा पंडालों में ग्रामीण जीवन की झांकियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं। दूसरी ओर, विजयादशमी की तैयारियों के बीच ज्योतिषाचार्य ने पर्व की तिथि, धार्मिक मान्यताओं और शमी पूजन के महत्व की जानकारी दी है। सत्य पर असत्य की विजय का प्रतीक यह पर्व जिले में धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। विजयादशमी पर शमी पूजन और शस्त्र पूजा का विशेष महत्व : बरईपार। असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयादशमी का पर्व 20 अक्टूबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। बरईपार चक घसीटा नाथ संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य एवं ज्योतिषाचार्य मारकंडे प्रसाद पांडेय के अनुसार, इस दिन प्रातः 9:35 बजे तक नवमी तिथि रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ होगी।
विज्ञापन

श्रवण नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि विजयादशमी पर शस्त्र पूजन, अपराजिता की आराधना और शमी वृक्ष की पूजा का विशेष विधान है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शमी पूजन सुख-समृद्धि और शांति का प्रतीक है। इस दिन को अबूझ मुहूर्त माना जाता है, इसलिए लोग नए कार्यों का शुभारंभ, खरीदारी और अन्य मांगलिक कार्य करना शुभ समझते हैं। नवरात्र में व्रत रखने वाले श्रद्धालु इस दिन पारण भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed