{"_id":"6650f024ccc75bc4e204e144","slug":"3917-lakh-voters-will-decide-the-fate-of-26-candidates-today-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-116457-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 39.17 लाख मतदाता करेंगे 26 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 39.17 लाख मतदाता करेंगे 26 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज
विज्ञापन
जौनपुर। जिले की दो लोकसभा सीटों के लिए छठवें चरण में शनिवार को मतदान होना है। शुक्रवार को पोलिग पार्टियां पूर्वांचल विश्वविद्यालय से रवाना हुईं।
जिले के दो लोकसभा क्षेत्रों में वाराणसी की पिंडरा विधानसभा को लेकर कुल 3899 बूथों पर मतदान होगा। इसमें 26 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 39 लाख 17 हजार 842 मतदाता करेंगे।
जौनपुर लोकसभा सीट से 14 तो मछलीशहर लोकसभा सीट से 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। बूथ पर पहुंचने के बाद पोलिंग पार्टियों ने मतदान से जुड़ी सारी तैयारियां पूरी कर लीं हैं। बूथों पर ही इनके रुकने का इंतजाम किया गया है। कुछ स्थानों पर बिजली से जुड़ी समस्या नजर आई, लेकिन थोड़ी देर बाद ही उसे दुरुस्त कर लिया गया। शनिवार की सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में सुबह सात से ही मतदान कर्मियों को बुलाया गया था। जिले की 9 विधानसभाओं के लिए 3510 बूथों पर 14 हजार 40 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। वहीं वाराणसी की पिंडरा विधानसभा क्षेत्र को मिलाने के बाद यहां पर 3899 बूथों पर 15 हजार 596 मतदान कार्मिक हो गए है, इसके साथ ही 10 फीसदी अतिरिक्त कर्मी रिजर्व में रहेंगे। मतदान व सुरक्षा कर्मी सुबह से ही रवानगी स्थल पर पहुंचने लगे थे। सभी विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग ऑफिसर के अलग-अलग टेबल बनाए गए थे। ईवीएम सहित मतदान से जुड़े अन्य प्रपत्र पोलिंग पार्टियों के कर्मियों को देने के लिए अलग से पटल बने थे। मतदान कर्मियों को मतदान से जुड़े सामान के साथ दवा किट दी गई।
विज्ञापन
निर्वाचन से जुड़ी सामग्रियों को प्राप्त करने के बाद पीठासीन अधिकारियों ने उसकी जांच की और टीम के अन्य सदस्यों व सुरक्षा कर्मियों को साथ लेकर अपने रूट की बस पर सवार हो गए। शाम चार बजे तक सभी पार्टियां रवाना हो चुकी थीं। 25 मई को मतदान के बाद मतदान कार्मिक पुन: स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा करेंगे।
सुबह 5.30 बजे कराया जाएगा माॅक पोल:-
सुबह 5.30 बजे से सभी प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में माॅक पोल कराएंगी। उसके बाद सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। इस दौरान 50 वोट डाले जाएंगे। माॅक पोल में सभी प्रत्याशियों के नाम के सामने का बटन दबाकर चेक किया जाएगा।