{"_id":"5f5e65eb8ebc3e98586f6af6","slug":"35-new-patients-found-27-recovered-jaunpur-news-vns547102991","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 नए मरीज मिले, 27 ठीक हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 नए मरीज मिले, 27 ठीक हुए
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में रविवार को कोरोना के 35 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इनके अलावा पहले से भर्ती 27 मरीज स्वस्थ भी हुए। नए मरीजों के बाद अब जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 4415 हो गई है। इसमें 675 एक्टिव केस हैं। अक तक 57 लोगों की जान गई है।
नए मरीजों की पहचान के लिए सघन जांच अभियान का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर सर्दी, खांसी, बुखार और सांस की दिक्कत से जूझ रहे लोगों के सैंपल लिए। नौपेड़वा बाजार में एक युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद रविवार को उसे परिवार और आसपास के 16 लोगों का सैंपल लिया गया। स्वास्थ्य टीम में शामिल डॉ. जनार्दन यादव ने बताया कि इनकी रिपोर्ट 6-7 दिनों बाद आऐगी। मछलीशहर सीएचसी की टीम ने रामगढ़ व माधोपुर गांव में कैंप लगाया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ आरपी विश्वकर्मा की निगरानी में आयोजित कैंप में 28 लोगों की जांच रैपिड एंटीजन किट से हुई। सभी लोग नेगेटिव पाए गए। डॉ बीएल यादव ने सभी को बचाव के साथ सुरक्षित रहने का परामर्श दिया। टीम में डॉ भोलानाथ गुप्ता, रवींद्र प्रताप सिंह, विकास गुप्ता शामिल रहे। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को 2132 सैंपल के रिजल्ट आए। इसमें 35 पॉजिटिव हैं। अभियान चलाकर 1492 सैंपल लिए गए। अब तक 123573 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 118033 का रिजल्ट आ चुका है।
---
17 को शहर के सभी मोहल्लों में लगेगा कैंप
जौनपुर। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 17 सितंबर को शहर में युद्ध स्तर पर कोरोना की जांच की जाएगी। लक्षणयुक्त लोगों के सैंपल और टेस्ट उनके मोहल्लों में ही किए जाएंगे। कहा कि अगर किसी को भी खांसी, बुखार जुखाम, सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण हो तो बिना किसी संकोच और भय के शिविर में जांच कराएं। जांच का परिणाम 20 मिनट में प्राप्त हो जाएगा।