फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   35 BLOs with highest votes will be rewarded, first prize is iPhone

Jaunpur News: सर्वाधिक मतदान वाले 35 बीएलओ होंगे पुरुस्कृत, पहला इनाम आई फोन

Fri, 26 Apr 2024 02:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
35 BLOs with highest votes will be rewarded, first prize is iPhone
जौनपुर। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ की तरफ से विशेष प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बीएलओ के साथ बैठक कर उन्हें प्रेरित किया। कहा कि सर्वाधिक मतदान कराने वाले 35 बीएलओ को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार के रूप में आई फोन दिया जाएगा, शेष पुरस्कार की लिस्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने जौनपुर सदर, मल्हनी व जफराबाद विधानसभा की बीएलओ प्रेरित करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर अब तक बीएलओ का कार्य सराहनीय रहा है। अब मतदान प्रतिशत बढ़ाने की जिम्मेदारी बढ़ जाती है, इसलिए सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान संचालित करें। इसमें स्थानीय विद्यालयों का सहयोग भी लें। क्षेत्रवासियों को आगामी 25 मई को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि वे सघन स्वीप गतिविधियां संचालित करें। घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करें उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित करें। ’’घर आजा परदेसी’’ कार्यक्रम के तहत जो मतदाता किन्हीं कारणों से गांव से बाहर हैं उन्हें मतदान के लिए आमंत्रण पत्र व्हाट्सअप करें और उनसे वॉयस या वीडियो काल करके बात करते हुए 25 मई को आकर मतदान करने के लिए आग्रह करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वोटर टर्न आउट को बढ़ाने में बीएलओ की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण है। लिहाजा सर्वश्रेष्ठ मतदान प्रतिशत वाले बूथ के बीएलओ को आई फोन से सम्मानित किया जाएगा, तथा अच्छा कार्य करने वाले 34 अन्य बीएलओ को प्रशस्ति पत्र व अलग से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, एसडीएम सदर पवन सिंह, जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, तहसीलदार सदर सौरभ कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed