फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   34 corona patients found, including CHC physician

सीएचसी के चिकित्सक समेत 34 कोरोना मरीज मिले

Tue, 25 Aug 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
34 corona patients found, including CHC physician
जौनपुर। एक ही परिवार के सात सदस्यों समेत मंगलवार को कोरोना के 34 पॉजिटिव केस आए। पीड़ितों में बक्शा सीएचसी के एक चिकित्सक भी शामिल हैं। नए मरीजों के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 3510 हो गई है। इसमें 586 केस एक्टिव हैं। अब तक 43 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
विज्ञापन

कोरोना के नए मरीजों की पहचान के लिए जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मोबाइल टीमों व स्टैटिक टीम ने कैंप लगाकर जांच की। रामपुर के कठवतिया मार्ग पर आयोजित कैंप में 57 लोगों का एंटीजन किट से जांच हुई। कमरुद्दीनपुर गांव में दंपती समेत एक ही परिवार के सात लोग पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य टीम में सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रभात कुमार यादव, बृजेश कुमार, रामधनी आदि शामिल रहे। वहीं धर्मापुर ब्लाक के गौराबादशाहपुर कस्बा के बंजारेपुर में 35 लोगों की जांच हुई। इसमें एक पॉजिटिव मिला। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार के नेतृत्व में डॉ. जितेंद्र वर्मा, सुधीर मौर्य, सरोज विश्वकर्मा, विनोद जोशी की टीम रही। गभिरन क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव में थर्मल स्क्रीनिंग व ऑक्सीमीटर से जांच की गई। शहर के उमर खां उर्दू बाजार, राज कॉलोनी, ओलंदगंज, ईशापुर, तारापुर कॉलोनी क्षेत्रों में भी नए मरीज मिले हैं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को 2607 सैंपल के रिजल्ट प्राप्त हुए, जिसमें 34 पॉजिटिव हैं। पहले से भर्ती 64 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाकर 1599 सैंपल लिए गए। अब तक 75716 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसमें 73824 की रिपेेर्ट आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed