फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   337 patients were treated in Jan Arogya Mela

Jaunpur News: जन आरोग्य मेले में 337 मरीजों का हुआ इलाज

Mon, 18 Aug 2025 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
337 patients were treated in Jan Arogya Mela
ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए रविवार को स्वास्थ्य इकाइयों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में 337 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन

मछलीशहर : जमालपुर पीएचसी पर मेले का आयोजन किया गया। इसमें 30 मरीजों का इलाज किया गया। डाक्टर आरके यादव ने 8 पुरुष, 15 महिलाओ और 7 बच्चों का इलाज किया। बुखार, खांसी, सर्दी ,दाद खाज के मरीज आए।
विज्ञापन

राजाबाजार :
महराजगंज क्षेत्र के चार पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। 51 मरीजों का उपचार किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूरालाल पर मरीजों का इलाज हुआ। राजाबाजार पीएचसी पर लैब टेक्नीशियन अंगद सिंह और वार्ड वॉय संजय कुमार प्रजापति ने 13 मरीजों का उपचार हुआ। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गद्दोपुर में चिकित्सक अमित कुमार सोनी ने 21 मरीजों का इलाज किया। पीएचसी लोहिन्दा पर फार्मासिस्ट राकेश कुमार, एलटी भुनेश्वर चौरसिया ने 17 मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगरामऊ :
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सा धिकारी डॉक्टर अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 256 मरीजो का इलाज किया गया। इस मौके पर होम्योपैथिक के डॉक्टर राकेश कुमार व महिला चिकित्सक डॉक्टर पूजा त्रिपाठी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article