फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   33 quintals of food grains stolen but case filed against the ration dealer

Jaunpur News: 33 क्विंटल खाद्यान्न चोरी लेकिन कोटेदार पर मुकदमा दर्ज

Mon, 26 May 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
33 quintals of food grains stolen but case filed against the ration dealer
खुटहन। रूस्तमपुर के कोटेदार देवतादीन यादव पिछले कई वर्षों से गांव के डिहिया-फतेहगढ़ मार्ग स्थिति तीन कमरों में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान चला रहे हैं। शुक्रवार की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर 33 क्विंटल खाद्यान्न पार कर दिया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा नहीं दर्ज किया, लेकिन पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन


कोटदार देवतादीन यादव ने बताया कि चोर 49 पैकेट गेंहू व 18 पैकेट चावल समेत लगभग 33 कुंतल खाद्यान्न उठा ले गए। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर 112 नंबर पर फ़ोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचीं पुलिस खानापूर्ति करके लौट गई। सूचना पर पहुंचे शाहगंज के पूर्ति निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने कोटेदार देवतादीन यादव पर रौब जमाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दिया। अफसर की यह तानाशाही चर्चा का विषय बन गई है। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो चोरी हुए खाद्यान्न का पता लगाने की जगह पूर्ति निरीक्षक और पुलिस की मिलीभगत से पीड़ित कोटेदार पर एफआईआर दर्ज करके अप्रत्यक्ष तौर पर चोरों का हौसला बढ़ा रहे हैं। पुलिस को जहां घटना का पर्दाफास कर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी, वहां पुलिस ने पीड़ित पर ही मुकदमा दर्ज करके संवेदनहीनता दिखाई है। पुलिस की हीलाहवाली और पूर्ति निरीक्षक के अड़ियल रवैये से ग्रामीण और कोटेदारों में खासी नाराजगी है। थानाध्यक्ष मुन्ना राम घुरिया ने बताया कि कोटेदार की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed