फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सपा की राजनैतिक सरगर्मी बढ़ा गए मुलायम

सपा की राजनैतिक सरगर्मी बढ़ा गए मुलायम

Fri, 21 Dec 2018 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
सपा की राजनैतिक सरगर्मी बढ़ा गए मुलायम
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव को बार-बार जीताने की अपील कर सपा की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा गए। अखिलेश के करीबी नेताओं के चेहरे पर मायूसी छा गई है। इस तरीके से बार-बार लोकसभा चुनाव और पारसनाथ यादव को जीताने के लिए जनसमूह से हाथ उठाकर हां में हां मिलवाया, उससे यही संकेत जा रहा है कि पारसनाथ यादव को लोकसभा चुनाव 2019 में लड़ने की हरी झंडी मुलायम की तरफ से दे दी गई है। पूर्व ब्लाक हीरावती देवी के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में श्रीराम पीजी कालेज आदमपुर निगोह में आए मुलायम सिंह यादव का पूरा भाषण पारस पर ही केंद्रित रहा। उन्होंने चार बार पारस का नाम लिया। अपनी उनके साथ नजदीकी का बखान किया और टिकट पक्का करने का संकेत दिया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मंशा क्या है यह तो वहीं बताएंगे, लेकिन उनके पिता ने जिले में राजनीतिक पारा बढ़ा दिया है। अन्य दलों में भी खलबली मच गई है कि पारसनाथ यादव चुनाव लड़ सकते हैं। पारसनाथ यादव कई बार विधायक, दो बार सांसद रह चुके हैं। सपा बसपा समझौता होने के बाद जिले की दो लोकसभा सीट में एक सपा की झोली में जानी तय है। ऐसे में पारसनाथ कहां से चुनाव लड़ते हैं, यह तो समय बताएगा। वैसे सपा में अखिलेश के कई करीबी लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं। इस बार जौनपुर और मछलीशहर दोनों सीटों पर भाजपा का कब्जा है। इस मसले पर बोलने के लिए सपा का कोई दिग्गज तैयार नहीं है। खुद पारसनाथ भी मौन साधे हुए हैं। वह यह कह रहे हैं कि नेताजी का जो भी आदेश होगा उसे माना जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। गुरुवार को निगोह आदमपुर स्थित श्रीराम पीजी कॉलेज में उन्होंने लोगों से सपा के लिए वोट मांगे। इस दौरान चीन को धोखेबाज और पाकिस्तान को छोटा भाई बताया। अपने सात मिनट के भाषण में उन्होंने पूर्व मंत्री और मल्हनी विधायक पारसनाथ यादव का चार बार नाम लेकर उन्हें जिताने की बात कही। कहा कि पारसनाथ को लड़ाना है और भारी बहुमत से जिताना है, दूसरे की जमानत को जब्त कराना है। पारस से मेरा संबंध अच्छा था और रहेगा। तुम जितनी लोकसभा सीटें सपा को दोगे, हम मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि चीन पर विश्वास नहीं करना चाहिए। वह धोखेबाज है। जबकि पाकिस्तान को छोटा भाई बताया। इसके पूर्व उन्होंने कॉलेज परिसर में पूर्व ब्लाक प्रमुख हीरावती देवी की मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मल्हनी विधायक पारसनाथ यादव, पूर्व मंत्री और मछलीशहर विधायक जगदीश सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, उद्यमी आईबी सिंह, पूर्व सांसद तूफानी सरोज, आरबी यादव, अवधनाथ पाल, शेषनाथ यादव, जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, नीरज पहलवान, शकील अहमद, बाबाराम चौरसिया, लकी यादव, ओम यादव, पवन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed