फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   300 people lost their lives in one year, 40 percent of the dead were below 40 years of age.

Jaunpur News: एक साल में 300 लोगों ने गंवाईं जान, मृतकों में 40 फीसदी की उम्र 40 साल से कम

Thu, 14 Dec 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
300 people lost their lives in one year, 40 percent of the dead were below 40 years of age.
जौनपुर। सुरक्षित यातायात के लिए जागरूकता अभियान चलाने का खूब दावा किया जाता है। स्कूलों में बच्चों से लेकर सड़क पर वाहन चालकों को भी जागरूक किया गया। लेकिन इस जागरूकता के बाद भी लोगों की लापरवाही कहें या फिर जागरूकता अभियान चलाने में की गई कोताही का नतीजा। बीते वर्ष की तुलना में इस साल 11 फीसदी ज्यादा हादसे हुए। हालांकि इन दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या जरूर कम हुई। घायलों की संख्या में 25 फीसदी का इजाफा हुआ। आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले साल नवंबर तक कुल 472 दुर्घटनाएं हुई थीं। इसमें कुल घायल 228 व मौत 305 की थी। इस वर्ष 2023 में यह संख्या बढ़कर 524 के पार हो गई है। इसमें घायल की संख्या 287 व मौत 300 लोगों की हुई। आंकड़ों के अनुसार, मरने वालों में करीब 40 फीसदी की उम्र 40 साल से कम थी। यानी करीब 120 युवाओं की जान गई।
विज्ञापन

जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट
असबरनपुर जलालपुर, नौपेड़वा हाइवे बक्शा, पकड़ी चौराहा बक्शा, बरगुदरपुल सिकरारा, श्रीनेतगंज मछलीशहर, कस्बा गौरा से चोरसंड गौराबादशाहपुर, धर्मापुर से गजना गौराबादशाहपुर, मनेक्षा सरायख्वाजा, पचहटिया से रामघाट मोड़ लाइन बाजार।
विज्ञापन

वर्ष 2023 का दुर्घटना का माहवार विवरण :-
माह-कुल दुर्घटना-कुल घायल-कुल मृत्यु
जनवरी-31-12-20
फरवरी-34-17-20
मार्च-45-26-21
अप्रैल-39-19-23
मई-69-41-43
जून-65-38-43
जुलाई-43-29-20
अगस्त-49-23-30
सितंबर-43-27-21
अक्तूबर-59-27-34
नवंबर-47-28-25

यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। इसमें लोगों को यह कहा जाता है कि वह बाइक चलाते समय हेलमेट व कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाएं। -देवेश सिंह, सीओ यातायात।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed