फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   3 arrested for forcing religious conversion

Jaunpur News: धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप में 3 गिरफ्तार

Tue, 30 Dec 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
3 arrested for forcing religious conversion
शाहगंज। धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाने और इन्कार करने पर गालीगलौज करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही सोमवार को महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से धर्म ग्रंथ और धर्म प्रचार से जुड़ी सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शाहगंज कोतवाली प्रभारी किरन कुमार सिंह के मुताबिक मोहल्ला पुराना चौक निवासी वीरेंद्र कुमार जायसवाल ने रविवार को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि बद्दोपुर निवासी प्रदीप गौतम उर्फ सूर्या, उनकी पत्नी सविता देवी, पुराना चौक निवासी नितिन जायसवाल, उनकी पत्नी प्रीति और कुछ अज्ञात लोग उनकी इच्छा के विरुद्ध धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि मना करने पर आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर प्रदीप गौतम उर्फ सूर्या, उनकी पत्नी सविता देवी और पुराना चौक निवासी प्रीति पत्नी नितिन जायसवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुछ धर्म साहित्य, माला, एक रजिस्टर और कई पंफलेट बरामद किए गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed