फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   28 thousand houses are not getting clean water, still paying water price

Jaunpur News: 28 हजार घरों को नहीं मिल रहा साफ पानी, फिर भी दे रहे जल मूल्य

Fri, 29 Mar 2024 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
28 thousand houses are not getting clean water, still paying water price
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर क्षेत्र में जल मूल्य देना उपभोक्ताओं की मजबूरी है। पानी का कनेक्शन लेने वाले नगर के 28 हजार उपभोक्ताओं से जल मूल्य भी वसूला जाता है, जो जल कर के अतिरिक्त है। जल मूल्य समय से जमा करने के बावजूद लोगों को शुद्ध पानी नसीब नहीं हो रहा है। पानी में गंदगी और बदबू है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद जौनपुर में तीन लाख से अधिक की आबादी है। यहां 28 हजार घर ऐसे हैं जहां पानी के कनेक्शन दिए गए हैं। हर महीने इनसे जलकर वसूला जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक नगर पालिका की ओर से सुबह और शाम दो समय पानी की आपूर्ति की जाती है। न तो सुबह पानी उपयोग लायक आता है और ना ही शाम को। पानी में पीलापन और बदबू होती है। बार-बार शिकायतों के बावजूद भी नगर पालिका की ओर से कोई इंतजाम नहीं कराए जा रहे हैं। मधारे टोला, मुफ्ती मोहल्ला, ताड़तला, ढालगर टोला आदि क्षेत्रों में सप्लाई में गंदा पानी आता है। पूर्व सभासद अरुण यादव ने बताया कि यह समस्या मधारे टोला हाट मिलियन वाली गली में, चकप्यार अली, सिपाह में जिन जगहों पर सीधे मिनी ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई की जाती है, उसमें बालू पहुंच रहा है, वह पीने योग्य नहीं है। मुफ्ती मोहल्ला वार्ड के सभासद फैसल ने बताया कि उनका वार्ड घनी आबादी वाला क्षेत्र है। मुफ्ती मोहल्ला में 25 तो मुल्ला टोला में 50 घरों में गंदा पानी आता है। इसके अलावा मुफ्ती मोहल्ला प्राथमिक विद्यालय व तूतीपुर में मिनी ट्यूबवेल से बालू वाला पानी आ रहा है।
विज्ञापन

---------------

8.45 करोड़ कर वसूली का लक्ष्य :-
आंकड़ों के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र के करीब 39 हजार 474 घरों से टैक्स लिया जाता है। इसमें हाउस टैक्स व वाटर टैक्स वसूला जाता है लेकिन 28 हजार घरों से इन दोनों टैक्स के अलावा जल मूल्य भी वसूला जाता है। इसको लेकर वर्ष 2023-24 के लिए नगर पालिका का 8.45 करोड़ का लक्ष्य रखा गया था। इसमें 90 फीसदी से अधिक की वसूली पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है जल मूल्य :-
नगर पालिका परिषद जौनपुर में ऐसे लोगों से जल मूल्य वसूला जाता है, जिनके घरों में जलकल कनेक्शन के जरिए पानी पहुंचता है। इनसे सालाना 600 रुपये जल मूल्य वसूला जाता है। यह धनराशि हर महीने दिए जाने वाले जल कर के अलावा उपभोक्ताओं को जमा करनी पड़ती है।

नगर पालिका की तरफ से सभी को शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाता है। साथ ही जल मूल्य उन्हीं से लिया जाता है, जिनके घरों में जलकल का कनेक्शन दिया जाता है। गंदे पानी की आपूर्ति की जांच कराएंगे। -पवन कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed