फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   2732 India Marka to Handpump closed due to lack of rear

रिबोर के अभाव में बंद पड़े हैं 2732 इंडिया मार्का टू हैंडपंप

Wed, 31 Jul 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
2732 India Marka to Handpump closed due to lack of rear
जौनपुर। सरकार द्वारा एक ओर भले ही लोगों को शुद्घ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नित नई कवायद की जा रही है। लेकिन विभाग के लोग सरकार के मंसूबे पर पानी फेरने में कोई कसर छोड़ नहीं रहे हैं। हालत यह है कि जिले में 2732 इंडिया मार्का टू हैंडपंप रिबोर के अभाव में बंद पड़ा है। इसमें तो कई हैंडपंप दो माह से तो कोई छह माह व एक साल से बंद पड़ा है। जिससे लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।शिकायत के बावजूद जिम्मेदार हैंडपंपो को बनाने का कार्य नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 1749 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में कुल 91 हजार 502 इंडिया मार्का टू हैंडपंप लगाए गए हैं। इन हैंडपंपो के खराब होने और रीबोर योग्य होने पर बनवाने की जिम्मेदारी सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों को दी गई है। लेकिन ग्राम पंचायतों द्वारा इन हैंडपंपो का नहीं बनाया जा रहा है। जिससे जिले के सभी 21 ब्लाकों में 2732 इंडिया मार्का टू हैंडपंप रीबोर के अभाव में बंद पड़े हैं। जिससे इन बिगड़े हैंडपंपो से पानी पीने वाले लोग इधर-उधर भटकने को विवश हैं। उनके द्वारा शिकायत के बाद भी बनाने का कार्य जिम्मेदारों द्वारा नहीं किया जा रहा है। पीड़ित व्यक्ति प्रधान व सचिव से लेकर ब्लाक व जिला मुख्यालय का चक्कर काट रहा है। लेकिन उनको सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। डोभी ब्लाक के बरामनपुर गांव निवासी इंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मेरे दरवाजे पर लगा इंडिया मार्का टू हैंडपंप खराब हुए लगभग एक साल हो गया है। हैंडपंप बनवाने के लिए प्रधान व सचिव से लेकर बीडीओ तक गुहार लगाया। लेकिन अभी हैंडपंप नहीं बनाया जा सका है। दूसरे के दरवाजे पर लगे हैंडपंप से पानी लाकर पीने को विवश हैं।
विज्ञापन

सबसे अधिक मछलीशहर में हैंडपंप है खराब
जौनपुर। जिले के सभी ब्लाकों में खराब हैंडपंपो का आकड़ा देखा जाए तो मछलीशहर ब्लाक में सबसे अधिक 189 इंडिया मार्का टू हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। इस दौरान मुगराबादशाहपुर ब्लाक में 143, सुजानगंज में 39, बक्शा में 167, सुईथाकला में 85, खुटहन में 94, धर्मापुर में 56, मुफ्तीगंज में 79, महराजगंज में 140, केराकत में 127, डोभी में 139, शाहगंज में 155, मड़ियाहूं में 149,बरसठी में 123, जलालपुर में 87, रामपुर में 139, करंजाकला में 163, सिरकोनी में 131, मछलीशहर में 189, रामनगर में 167, सिकरारा में 183, बदलापुर में 179 इंडिया मार्क हैंडपंप रीबोर के अभाव में बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों को खराब पड़े हैंडपंपो को बनाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही डीपीआरओ को इसकी समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है।
गौरव वर्मा
मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed