{"_id":"6a4ea17f2839c9c9420a7cca","slug":"27000-teachers-and-employees-to-get-cashless-medical-treatment-benefits-8000-cards-ready-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-158572-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 27 हजार शिक्षकों व कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज का लाभ, 8 हजार कार्ड तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 27 हजार शिक्षकों व कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज का लाभ, 8 हजार कार्ड तैयार
विज्ञापन
राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी व अन्य अतिथियों के साथ मुख्यमंत्री क
जौनपुर। मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत जनपद के करीब 27 हजार शिक्षकों और शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। योजना के दायरे में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोइये शामिल हैं।
अब तक जिले में 8 हजार स्वास्थ्य कार्ड तैयार किए जा चुके हैं। बुधवार को जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान लाभार्थियों को प्रतीकात्मक कार्ड वितरित किए गए। साथ ही दीनदयाल हस्तकला संकुल, वाराणसी में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, नगर पालिका चेयरमैन मनोरमा मौर्या, जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत प्रजापति, डॉ. अजय सिंह और डीएम सैमुअल पॉल एन ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान 15 बेसिक और 5 माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा जगत से जुड़े प्रत्येक कार्मिक के हित में लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना से शिक्षकों और कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, जिससे वे निश्चिंत होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। मछलीशहर तहसील के सभागार में एसडीएम अजय उपाध्याय ने 15 शिक्षकों को प्रतीकात्मक कार्ड दिए। शाहगंज तहसील सभागार में 29 शिक्षकों को प्रतीकात्मक चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। निषाद पार्टी के विधायक रमेश सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारियों और शिक्षकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बदलापुर तहसील सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने शिक्षक लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। उन्होंने शिक्षकों से पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ शिक्षण कार्य करने का आह्वान किया। मड़ियाहूं तहसील सभागार में अपना दल एस विधायक डॉ. आरके पटेल ने योजना को शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए बेहतर बताया। केराकत तहसील सभागार में एसडीएम सुनील कुमार भारती और बीईओ अखिलेश कुमार ने 15 शिक्षकों को प्रतीकात्मक कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए।