फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   27 government and 27 aided colleges are not fit to be used as board examination centres.

Jaunpur News: बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने लायक नहीं हैं 27 राजकीय और 27 एडेड कॉलेज

Sat, 13 Dec 2025 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
27 government and 27 aided colleges are not fit to be used as board examination centres.
जिले में संचालित कई एडेड और राजकीय कॉलेज माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने के लायक नहीं है।
विज्ञापन

27 राजकीय और 27 एडेड कॉलेज को परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर रखा गया है। परिषद ने 71 निजी विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बना दिया है। इसे लेकर एडेड कॉलेज संचालकों में आक्रोश है।
बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के बीच जिले में परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया तेज हो गई है। मानक को कड़ाई से लागू करते हुए परीक्षा केंद्रों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कई राजकीय व कई एडेड विद्यालयों को सूची में शामिल नहीं किया गया है। सबसे खराब हालत तो राजकीय विद्यालयों की है। किसी विद्यालय में दो तो किसी में तीन शिक्षक ही पूरा विद्यालय चला रहे हैं। संसाधन के अभाव में इन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। कमोबेश यही हालत 27 एडेड विद्यालयों की है। इन विद्यालयों में बोर्ड के मानक के अनुरूप संसाधन नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके कारण करीब 40 फीसदी निजी विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को बोर्ड के नियमों का पालन कराने का निर्देश दिया गया है। जिले में माध्यमिक विद्यालयों की स्थिति : जिले में कुल 667 माध्यमिक विद्यालयों का संचालन हो रहा है। इसमें 33 राजकीय विद्यालय, 150 वित्तपोषित विद्यालय (एडेड) और 484 वित्तविहीन (निजी) शामिल हैं।
इसमें से केवल 123 वित्तपोषित, 6 राजकीय और 71 वित्तपोषित विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
इससे साफ हो रहा है कि 27 राजकीय और 27 वित्तपोषित विद्यालय परीक्षा केंद्र बनने के मानक पूरा नहीं करते हैं। इस विद्यालयों में संसाधन और सुविधाओं का अभाव है। इसके चलते निजी विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया। इसमें नगर के एडेड कॉलेज भी शामिल हैं।

परीक्षा केंद्रों पर जरूरी हैं यह सुविधाएं : हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों पर मानक के अनुरूप सुविधाएं जरूरी हैं।
विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे, बिजली बैकअप, सुरक्षित स्ट्रांग रूम, बाउंड्री वाॅल, परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए सड़क जैसी अनिवार्य सुविधाएं रूप होनी चाहिए। मानक पूरे नहीं करने वाले विद्यालयों को सीधे तौर पर केंद्र से बाहर किया गया है। इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 200 केंद्रों की सूची तैयार हो रही है। पिछले साल 218 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार 18 परीक्षा केंद्र कम कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed