{"_id":"6065dedd8ebc3e8d195aca44","slug":"26-new-patients-found-including-four-members-of-a-family-jaunpur-news-vns582836757","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः जौनपुर में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत 26 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाः जौनपुर में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत 26 नए मरीज मिले
Thu, 01 Apr 2021 08:25 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 08:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
जौनपुर में लगातार दूसरे दिन जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। बृहस्पतिवार को 26 नए केस सामने आए। पीडि़तों में चार एक ही परिवार के हैं। इससे पहले बुधवार को 20 मरीज मिले थे। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर अब 90 हो गई है। इसमें से 58 मरीजों को अभी होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 6850 हो गई है।
सिकरारा के बिसावां गांव निवासी चार सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी पुणे से घर लौटे हैं। सुजागनंज के बरहटा, नरहरपुर, डोभी के बडवा, बक्शा के बीरभानपुर, नौपेड़वा, सिकरारा के ताहिरपुर, करंजाकला के जामिन पकड़ी, धर्मापुर के पिंडरा में भी नए मरीज मिले हैं। शहर के तारापुर कॉलोनी, ढालगर टोला के भी एक-एक मरीज की पहचान हुई है।
एनसीसी की 98 बटालियन के एक जवान में कोरोना की पुष्टि हुई है। इससे पहले बुधवार को मिले 20 मरीजों में भी कई शहरी क्षेत्र के थे। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों से भी सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है। मास्क और दो गज की दूरी के मानक का अनिवार्य रूप से लोग पालन करें। बृहस्पतिवार को 945 सैंपल लिए गए। इसमें जौनपुर जंक्शन पर 40 और शाहगंज जंक्शन पर 22 की जांच की गई।