फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   25396 candidates will appear for the exam today for admission in B.Ed

Jaunpur News: बीएड में दाखिले के लिए 25396 अभ्यर्थी आज देंगे परीक्षा

Sun, 01 Jun 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
25396 candidates will appear for the exam today for admission in B.Ed
जौनपुर। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा एक जून को होगी। परीक्षा के लिए गाजीपुर और जौनपुर में 27-27 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए शनिवार को सभी केंद्रों पर सीटिंग प्लान लगाई गई। कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा केंद्र पर दो घंटे पहले और कर्मचारियों को तीन घंटे पहले बुलाया गया है। फिजिकल निगरानी के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिलाया जाएगा। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सभी परीक्षार्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। प्रो. शंभूराम नोडल समन्वयक बनाए गए हैं। गाजीपुर में प्रो. शिव कुमार नोडल, उपकुलसचिव अमृतलाल समन्वयक बनाए गए हैं। परीक्षाएं दो पाली में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर दो बजे से पांच बजे तक कराई जाएगी। जौनपुर में 13097 और गाजीपुर में 12299 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। निगरानी के लिए 54 आर्ब्जवर लगाए गए हैं। हर केंद्र पर दो पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर), एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और एक केंद्र प्रतिनिधि तैनात किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से जोड़ा गया है। कैमरे परीक्षा केंद्र की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। प्रवेश परीक्षा इस बार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय करा रहा है। परीक्षा की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया गया। हॉटलाइन से कैमरों की नजर में सभी परीक्षार्थी रहेंगे। नोडल अधिकारी अमृतलाल पटेल ने बताया कि परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed