फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   25 thousand fine on parents if minor child drives vehicle

Jaunpur News: नाबालिग लाडला वाहन चलाया तो अभिभावकों पर 25 हजार जुर्माना

Thu, 28 Sep 2023 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
25 thousand fine on parents if minor child drives vehicle
जौनपुर। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने यातायात निरीक्षक को निर्देशित किया कि ऐसे 18 साल से कम उम्र वाले जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, वाहन चलाते हुए पाए जाते हैंं तो नियमों का उल्लंघन करने पर उनके अभिवावकों पर 25 हजार का जुर्माना लगाया जाए। ब्लैक स्पॉट्स चिन्हांकन की कार्यवाही कमेटी गठित कर किए जाने, मड़ियाहूं चौराहे सहित सभी लिंक रोड पर स्पीड ब्रेकर्स लगाने, मुख्य मार्ग पर एंबुलेंस व पेट्रोलिंग की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। इससे दुर्घटना के उपरांत गोल्डेन आवर में इसकी सुविधा प्राप्त किया जा सके। वाहन चलाते समय वाहन चालक द्वारा हेलमेट न लगाने, सीट बेल्ट न पहनने सहित अन्य यातायात नियमों के पालन न करने के संबंध में प्रवर्तन की कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया। मुख्य मार्गों पर चालान करने, सड़क सुरक्षा संबंधी जो भी दिशा निर्देश शासन से प्राप्त हैं उसके क्रियान्वयन, स्कूलों के वाहन चालकों के लिए सड़क सुरक्षा संबंधी कैंप लगाने, स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अनफिट वाहनों खासकर स्कूली वाहनों का निलंबन करें, सड़क दुर्घटना में घायलों को चिकित्सकीय सुविधा दी जाए। इस अवसर पर एसीएमओ, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, एक्सईएन जलनिगम, पुलिस प्रशासन के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed