{"_id":"5f5d19528ebc3e506e0c3591","slug":"2419-candidates-left-the-polytechnic-entrance-examination-jaunpur-news-vns5467996181","type":"story","status":"publish","title_hn":"2419 अभ्यर्थियों ने छोडी पालिटेक्निक प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2419 अभ्यर्थियों ने छोडी पालिटेक्निक प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

11 केंद्रों पर परीक्षा में शामिल हुए 4767 अभ्यर्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। पालिटेक्निक प्रवेश परीक्षा शनिवार को जिले के 11 केंद्र पर दो पालियों में संपन्न हुई। परीक्षा में 7186 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 4767 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 2419 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
पहली पाली की परीक्षा 11 केंद्रों पर सुबह 9 से 12 बजे हुई। जिसमें 4898 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 3434 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 1464 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड दिया।
दूसरी पाली की परीक्षा 6 केंद्रों पर अपराह्न 2.30 से 5.30 बजे तक हुई। जिसमें 2288 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 1333 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 955 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड दिया। परीक्षा की निगरानी के लिए सभी केंद्रों पर जोनल और स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। परीक्षा को चार जोन में बांटा गया था। सभी जोन में एक जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। विभाग की ओर से एक जोनल अधिकारी परीक्षा की निगरानी के लिए लगाए गए थे। करेगा। प्रधानाचार्य राजकुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए हर परीक्षा केंद्र पर 50-50 मास्क, ग्लब्स और सैनिटाइज की व्वस्था की गई थी। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।