फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   24-week parole ends, detainees will have to be imprisoned

24 सप्ताह की पेरोल खत्म, बंदियों को जेल में करानी होगी आमद

Mon, 23 Nov 2020 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
24-week parole ends, detainees will have to be imprisoned
जौनपुर। सात साल या इससे कम की सजा वाले मामलों में जिला कारागार में बंद जिन 40 बंदियों को 24 सप्ताह के लिए पेरोल पर छोड़ा गया था उनकी पेरोल खत्म हो चुकी है। रविवार की शाम तक छह बंदियों ने जेल में आमद करा ली है। बाहर घूम रहे ऐसे बंदियों को जेल में हाजिर होने के लिए सोमवार तक अंतिम मौका है। सोमवार के बाद उन्हें पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजेगी साथ ही पुलिस उनपर एक और मुकदमा दर्ज कर सकती है।
विज्ञापन

जेलर राजकुमार ने बताया कि जेल में क्षमता से अधिक बंदी और कोविड-19 के चलते शासन के निर्देश पर कुल 40 बंदियों को तीन अप्रैल को आठ सप्ताह के लिए पेरोल पर छोड़ा गया था। बाद में उनकी पेरोल बढ़ाकर 24 सप्ताह के लिए कर दी गई थी। अब शासन ने उनकी पेरोल को खत्म कर दिया है। ऐसे में संबंधित बंदियों को हर हाल में सोेमवार तक जिला कारागार में हाजिर होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed