फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   24 thousand passengers travelled free by buses on Rakshabandhan

Jaunpur News: रक्षाबंधन पर 24 हजार यात्रियों ने बसों से की मुफ्त यात्रा

Sun, 10 Aug 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
24 thousand passengers travelled free by buses on Rakshabandhan
जौनपुर। रक्षाबंधन पर रोडवेज की बसों से बहनों व सह यात्रियों का आवागमन रविवार को भी जारी रहा। शुक्रवार की सुबह से ही बहनों ने भाइयों के घर पहुंचना शुरू कर दिया था। शनिवार को भीड़ और बढ़ गई। हालांकि रविवार को भीड़ कम रही। अब तक 24 हजार यात्रियों ने 23 लाख रुपये टिकट मूल्य की मुफ्त यात्रा की। इसमें रविवार का आंकड़ा शामिल नहीं है।
विज्ञापन

जौनपुर डिपो में 97 रोडवेज की बसें हैं। ये बसें प्रतिदिन लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, अयोध्या, आजमगढ़, मऊ शाहगंज, मिर्जापुर आदि जगहों तक संचालित की जाती है। रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा शुक्रवार की सुबह से शुरू हो गई थी। डिपो के अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार से शनिवार तक कुल 24 हजार यात्रियों ने 23 लाख रुपये मूल्य के टिकट की मुफ्त यात्रा की। रविवार को रात 12 बजे तक मुफ्त यात्रा होने के चलते इस दिन आंकड़ा सोमवार को उपलब्ध होने की बात कही जा रही है। जौनपुर डिपो इंचार्ज बीके सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर रोडवेज की बसों से बहनों के साथ एक सहयात्री भी मुफ्त यात्रा का लाभ ले रहे हैं। शुक्रवार व शनिवार को कुल 24 हजार यात्रियों ने 23 लाख रुपये मूल्य की मुफ्त यात्रा का लाभ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed