फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   23 zonal and 166 sector magistrates deployed for panchayat elections

पंचायत चुनाव के लिए 23 जोनल व 166 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

Tue, 23 Feb 2021 06:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
23 zonal and 166 sector magistrates deployed for panchayat elections
जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले प्र्रशासन सभी तैयारियां पूरी कर लेना चाहता है। इसी क्रम में पंचायत चुनाव के मद्देनजर 23 जोनल व 166 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है, जो अधिसूचना जारी होने के बाद चुनाव संबंधी कार्यों को अंजाम देंगे।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अभी भले ही अधिसूचना जारी नहीं हुई हो, लेकिन जिला प्रशासन चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान बूथ बनाने और उस पर समुचित सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। वहीं अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती भी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 23 जोनल व 166 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी कर दी गई है, जो अधिसूचना लागू होने के बाद चुनाव को संपन्न कराने के लिए मिली जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन

- पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। बूथों का निर्धारण करने, मतपेटिकाओं की मरम्मत, कैमरे की व्यवस्था करने आदि कार्यो को किया जा रहा है। वहीं अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जा रही है। चुनाव के लिए जिले में 23 जोनल व 166 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। - श्यामनंदन तिवारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर सुविधाएं मुहैया कराएं मजिस्ट्रेट
जौनपुर। डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सेक्टर तथा जोनल मजिस्ट्रेट पर चर्चा हुई। डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि मतदेय स्थलों पर पेयजल, भवन, रैम्प, बिजली, कक्ष संख्या, फर्नीचर, सड़क, मतदाताओं के लिए छाया व्यवस्था, टेलीफोन और शौचालय आदि सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कमियों को समय से दूर कराएं। बैठक में एसडीओ सत्यप्रकाश अनुपस्थित रहे। जिस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त किया। एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed