फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   225-bed Kovid L-1 hospital to begin in Matiyari from today

मटियारी में आज से शुरू होगा 225 बेड का कोविड एल-1 अस्पताल

Mon, 19 Apr 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
225-bed Kovid L-1 hospital to begin in Matiyari from today
जौनपुर। तेजी से बढ़ते मरीजों की संख्या के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं। अब फिर से 225 बेड का एल-1 अस्पताल शुरू किया जा रहा है। दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय म टियारी में बनने वाला यह अस्पताल 19 अप्रैल से शुरू कर दिया जाएगा। साफ-सफाई, बिजली, पानी आदि की व्यवस्था रविवार की देर शाम तक दुरुस्त करा दिया गया। मरीजों के भोजन की जिम्मेदारी भी ठेकेदार को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के दौरान भी मटियारी में एल-1 अस्पताल स्थापित किया गया था। बाद में मरीजों की संख्या कम होने पर इसे बंद कर दिया था। जिला महिला अस्पताल के एमसीएच विंग में ही एल-2 अस्पताल कर सभी मरीजों को यही भर्ती किया जा रहा है। बिना लक्षण वाले सामान्य मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। अब ऐसे मरीजों के लिए ही एल-1 अस्पताल फिर से चालू किया जा रहा है। रविवार को सीडीओ अनुपम शुक्ल ने सीएमओ डॉ. राकेश कुमार के साथ विद्यालय का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी ली। सीडीओ ने सीएमओ को निर्देश दिया कि विद्यालय की सफाई कराने के साथ सैनिटाइजेशन कराया जाए। बिजली, पानी के साथ खाना और मरीजों के लिए दवा आदि की व्यवस्था कराई जाए। मरीजों की देखभाल के लिए स्टाफ आदि की तैनाती करा दी जाए। सीएमओ ने बताया कि सोमवार से इस अस्पताल को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण
जौनपुर। कोरोना के मरीजों की जानकारी करने उन्हें भर्ती कराने आदि की जानकारी के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का डीएम ने निरीक्षण किया। यह सेंटर 24 घंटे काम करेगा। इस सेंटर पर कोविड संक्रमितों से जुड़ी सभी तरह की सूचना प्राप्त की जाएगी। जिले के किसी क्षेत्र से कोरोना की जानकारी भी इस सेंटर से उपलब्ध कराई जाएगी। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि सूचना उपलब्ध कराने के लिए कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। निरीक्षण के दौरान सीडीओ अनुपम शुक्ल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed