फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   22 polling places have been set up for voting

मतदान करने के लिए बनाए गए हैं 22 मतदेय स्थल

Tue, 05 Apr 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
22 polling places have been set up for voting
जौनपुर। एमएलसी चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें चुनाव संपन्न कराने के लिए तैयारी पूरी होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि मतदान और मतगणना कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान 09 अप्रैल को सुबह आठ बजे से शुरू होगा, जो शाम चार बजे तक चलेगा। इसके लिए कुल 22 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। वहीं मतगणना 12 अप्रैल को विकास भवन भूतल में सुबह आठ बजे से होगी। एमएलसी चुनाव में कुल 4031 मतदाता अपने मतों का इस्तेमाल करेंगे। उपजिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश ने बताया कि मत देने के लिए रिटर्निगिं आफिसर की ओर से मत पत्र के साथ बैंगनी स्केच पेन दिया जाएगा। किसी अन्य पेन, पेंसिल, बॉल प्वाइंट पेन या कोई अन्य चिन्ह लगाने वाले उपकरण का प्रयोग नहीं किया जाएगा। ऐसा करने पर मतपत्र अमान्य हो जाएगा। मतदाता प्रथम अधिमान के रूप में चुने गए अभ्यर्थी के नाम के सामने दिए गए अधिमान क्रम वाले चिह्नित स्तंभ में अंक एक को लिखकर मतदान करेगा। इस अंक एक को केवल एक अभ्यर्थी के नाम के सामने लगाया जाएगा। यदि निर्वाचित किए जाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या एक से अधिक हो, तो भी केवल एक अभ्यर्थी के नाम के सामने अंक एक लिखा जाएगा। शेष अभ्यर्थियों के लिए अपने अधिमान के क्रम में बाद के अंक 2, 3, 4 आदि लिखा जा सकता है, जो अभ्यर्थियों के नाम के सामने प्रदान किए अधिमान का क्रम चिह्नित स्तंभ में अंक से दर्शाकर अपने आगे के अधिमान को दर्शाएं। अंकों को भारतीय अंकों के अंतरराष्ट्रीय रूप यथा एक, दो, तीन आदि या रोमन रूप या संविधान की आठवीं अनुसूची में मान्यता प्राप्त किसी भारतीय भाषा में प्रयुक्त रूप में चिह्नित किया जाएगा। मतपत्र पर हस्ताक्षर सहित नाम या कोई शब्द नहीं लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed