फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अवश्य करें मतदान, बढ़ाएं लोकतंत्र का मान

जरूर करें मतदान, बढ़ाएं लोकतंत्र का मान

Fri, 10 May 2019 11:47 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 10 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
अवश्य करें मतदान, बढ़ाएं लोकतंत्र का मान

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में अमर उजाला अपराजिता मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लोगों ने गोमती नदी में नाव पर सवार होकर नदी का जल हाथ में लेकर मतदान करने के लिए कसम खाई। लोगों ने कहा कि आदि गंगा गोमती की कसम, मतदान करेंगे हम। वक्ताओं ने कहा कि मतदान करके लोकतंत्र का मान बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन


स्वच्छ गोमती अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने कहा कि 12 मई को सबसे पहले हमें मतदान करना है। उन्होंने कहा कि आदि गंगा गोमती को साक्षी मानकर हम सभी मतदान अवश्य करने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि यहां मौजूद सभी लोगों ने मतदान अवश्य करने के संकल्प को दोहराया है।
विज्ञापन

 

अंजू पाठक और प्रीति गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए। यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर बृजेश मौर्या, मनोज तिवारी, प्रमोद श्रीवास्तव, ध्रुव कुशवाहा, बलराम निषाद, अनिल निषाद, सुधांशू विश्वकर्मा, रंजीत निषाद, अश्वनी निषाद, पंकज निषाद, विमला श्रीवास्तव, सारिका सोनी, माया सेठ, मिलान श्रीवास्तव, रागिनी सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed