फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दर्शन व पूजन के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

दर्शन व पूजन के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Sat, 13 Apr 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
दर्शन व पूजन के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
जौनपुर। परमानतपुर स्थित श्री मां शारदा शक्तिपीठ मैहर वाली मंदिर में शनिवार को प्रात: मां का भव्य शृंगार व कलश पूजन प्रारंभ हुआ। इसके बाद मां के दिव्य दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा परिसर गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

श्री मां शारदा शक्तिपीठ मैहर वाली मंदिर में नवरात्र के नवमी के दिन देवी कलश एवं हवन पूजन किया गया। इसके बाद कन्या देवी रूपी नौ कन्याओं व बाल रूपी हनुमान जी को खीर-पूरी खिला कर नव-देवियों व हनुमानजी से आशीर्वाद प्राप्त किया गया। रामनवमी पर राम दरबार में मध्याह्न 12 बजे भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र का जन्मोत्सव मनाया गया। भक्तों व महिलाओं द्वारा सोहर गाया गया। जिससे पूरा वातावरण राममय हो गया। महंथ सूर्य प्रकाश जायसवाल ने इस अवसर पर आए राष्ट्रीय सिख संगत सह संगठन मंत्री सरदार जसवीर सिंह, नरायण दास, नीतू सिंह, त्यागी, सूशील यादव को सम्मान देकर उनका स्वागत व अभिनन्दन किया। इस अवसर पर संतोष त्रिपाठी-प्रज्ञा प्रवाह, रविकांत जायसवाल, शेखर गुप्ता, गौरव जायसवाल, अजय जायसवाल, नीतिन जायसवाल, पवन जायसवाल आदि भक्तगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed