फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क, नाली, रोड लाइट लगाने के लिए किया प्रदर्शन

सड़क, नाली, रोड लाइट लगाने के लिए किया प्रदर्शन

Sat, 02 Mar 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
सड़क, नाली, रोड लाइट लगाने के लिए किया प्रदर्शन
जौनपुर। सड़क, नाली व रोड लाइट लगाने को लेकर भुआलापट्टी व जगदीशपट्टी नगर पंचायत के ग्रामीणों ने शनिवार को लाइन बाजार-कचगांव मार्ग पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने कहा कि लाइन बाजार से कजगांव रोड पर रेलवे लाइन से बाई ओर आने वाला मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं नाली टूटने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इस मार्ग का निर्माण 25 वर्ष पूर्व हुआ था। रात में पर्याप्त लाइट की व्यवस्था नही हैं। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्त क्षेत्रवासियों ने मिलकर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। यह मार्ग स्वतंत्रता सेनानी मार्ग से जाना जाता है। धरना प्रदर्शन करने वालों में शक्ति श्रीवास्तव, शिवम, शुभम, पवन, विजय, सिरोमन, अवधेश, सूरज, शुभम, प्रफ्फुल, दीपक, अजय, शरद, मनीष, मोनू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed