फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   डिप्टी सीएम ने परीक्षा तैयारी की ली जानकारी

डिप्टी सीएम ने परीक्षा तैयारी की ली जानकारी

Sun, 03 Feb 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने परीक्षा तैयारी की ली जानकारी

विज्ञापन
जौनपुर। डिप्टी सीएम एंव शिक्षा मंत्री डा. दिनेश शर्मा ने शनिवार की देर शाम को वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की सात फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा की तैयारी की जानकारी ली। उन्होंने नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

वीडियो कान्फ्रेंसिंग के लिए जिलाधिकारी, एसपी व जिला विद्यालय निरीक्षक समेत अन्य अधिकारी सूचना विज्ञान केंद्र के कान्फ्रेंसिंग हाल में स्क्रीन के सामने शाम पांच बजे से ही बैठे थे। देर शाम करीब आठ बजे जिले का नंबर आया। डिप्टी सीएम ने जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों व प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिकाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने डिप्टी सीएम को बताया कि जिले में 255 केंद्रों पर परीक्षा होगी और परीक्षा में हाईस्कूल में 104501 और इंटरमीडिएट में 88765छात्र शामिल होंगे। परीक्षा में 7698 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 56 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 6 जोनल और दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे। एसपी दिनेशपाल सिंह ने परीक्षा के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। डिप्टी सीएम ने निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान जिले में शहर से लेकर ग्रामीण इलाके में भी कहीं भी फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहनी चाहिए। परीक्षा केंद्रों के आस पास भीड़ नहीं लगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed