फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   2113 quintals of seeds will be distributed, 662 quintals of paddy seeds available.

Jaunpur News: 2113 क्विंटल बीज का होगा वितरण, 662 क्विंटल धान का बीज उपलब्ध

Sun, 19 May 2024 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
2113 quintals of seeds will be distributed, 662 quintals of paddy seeds available.
जौनपुर। किसानों को बीज के लिए भटकना न पड़े इसके लिए शासन की ओर से खरीफ सीजन में बीज वितरण का लक्ष्य तय कर दिया गया है। कुल 2113.96 क्विंटल बीज का वितरण होगा। बीते साल की अपेक्षा इस साल बीज वितरण में 140 क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। जिसमें से धान का बीज 662 क्विंटल उपलब्ध करा दिया गया है। जिसका वितरण जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में करीब 201681 हेक्टेयर में खरीफ सीजन के फसलों की बोआई की जाती है। बोआई की जाने वाली प्रमुख फसलों में धान, मक्का, अरहर, उरद, तिल और मूंग आदि शामिल है। बीते साल कृषि विभाग में 1973 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। वहीं इस साल 2113 क्विंटल बीज वितरण करने का लक्ष्य तय हो गया है जो बीते साल से 140 क्विंटल अधिक है। इसके अलावा अलग-अलग मल्टीनेशनल कंपनियों की ओर से भी शासन की ओर से निर्धारित शर्तों पर बीज गोदामों पर किसानों को बीज वितरण का कार्य किया जाता है। पंजीकृत किसानों के खतौनी के मुताबिक खरीफ सीजन में बोआई के लिए बीज का वितरण किया जाएगा। किसानों को बीज खरीद पर घोषित सब्सिडी की रकम सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

...............................
इन फसलों के बीज वितरण का मिला लक्ष्य :-
किसानों को उन्नति किस्म के बीज मुहैया कराने के लिए शासन गंभीर है। इसके लिए सरकारी बीज गोदामों पर उन्नति किस्म के बीज वितरण के लिए लक्ष्य तय कर दिए गए हैं। धान के बीज वितरण का लक्ष्य 1224.50 क्विंटल, उर्द 120 क्विंटल, तिल 6.86, ढैंचा 469 क्विंटल, मूंग 12.52 क्विंटल, अरहर 30 क्विंटल, ज्वार 6.30 क्विंटल, बाजारा 17.94 क्विंटल, कोदो 39 क्विंटल, साॅवा 44.10 क्विंटल वितरण का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........................
खरीफ सीजन में शासन की ओर से कृषि विभाग में 2113 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य तय किया गया है। जो बीते साल से 140 क्विंटल अधिक है। जिसमें से धान की बीज 662 क्विंटल उपलब्ध करा दिया गया है। जल्द ही सभी बीजों को समितियों पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
-केके सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed