फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   202 policemen including dead head constable transferred

मृत हेड कांस्टेबल समेत 202 पुलिसकर्मियों का तबादला

Fri, 26 Feb 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
202 policemen including dead head constable transferred
जौनपुर। मृतक के तबादले की खबर सुनकर आपको हैरानी जरूर होगी। लेकिन ये सच है। पुलिस विभाग की ओर से जारी तबादला सूची में ऐसा ही है। जिले में 202 पुलिसकर्मियों की तबादला सूची में एक ऐसे हेड कांस्टेबल का भी नाम है, जिसकी मौत करीब एक माह पहले हो चुकी है। अब पुलिस अधिकारी इसे मानवीय भूल बता रहे हैं। उनकी दलील है कि सूची पहले ही तैयार हो चुकी थी।
विज्ञापन

पिछले दिनों समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने एक ही थाने पर लंबे समय से जमे पुलिसकर्मियों के तबादले के निर्देश दिए थे। इसके तहत एसपी ने 26 थानों पर लंबे समय से तैनात 202 मुख्य आरक्षियों व महिला मुख्य आरक्षियों की दूसरे थानों पर तबादला कर दिया है। इस सूची में 109 नंबर पर बृजेश कुमार का नाम है। उनका तबादला गौराबादशाहपुर थाने से बदलापुर हुआ है। बृजेश बीते चार जनवरी को सड़क हादसे में घायल हुए थे और उपचार के दौरान बीएचयू में उनकी मौत हो गई थी। ऐसे में तबादला सूची में उनका नाम होना चर्चा में है। हालांकि इस बाबत एएसपी सिटी का कहना है कि सभी थानों से पहले ही यह सूची मांगी गई थी। गलती से यह नाम रह गया होगा। बहरहाल, तबादला के क्रम में मड़ियाहूं कोतवाली में तैनात 16, केराकत व चंदवक से 13-13, बदलापुर व जलालपुर से 11-11, शाहगंज से 10, मुंगराबादशाहपुर, सपरपतहां, बरसठी व नेवढ़िया से 8-8, लाइन बाजार, गौराबादशाहपुर, मछलीशहर, रामपुर, खुटहन, खेतासराय से 6-6, सरायख्वाजा, सुरेरी, पंवारा से 5-5, जफराबाद से 4, सिकरारा व सुजानगंज से 3-3, महराजगंज व बक्शा से 2-2 जबकि मीरगंज से एक का तबादला दूसरे थानों पर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed