{"_id":"5cb0d9d9bdec22147163c6fb","slug":"201555093977-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट के गिरी चिंगारी से छ सौ बोझ गेहूं जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट के गिरी चिंगारी से छ सौ बोझ गेहूं जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जफराबाद। सिरकोनी विकासखंड के शाहबड़े पुर गांव में शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे शॉर्टसर्किट से गेहूं के बोझ में आग लग गई। थोड़ी देर में छह सौ बोझ गेहूं जलकर राख हो गया। आग बुझाने के लिए सूचना के डेढ़ घंटे बाद फायर बिग्रेड की पहुंच कर आग बुझाई। इसके पूर्व नगर पंचायत के टैंकर से नगर पंचायत के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने आग पर काबू करने का पूरा प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
शाहबडेपुर निवासी राजबली यादव अपने तीन बीघा खेत से गेहूं फसल काटकर छह सौ बोझ गेहूं मड़ाई के लिए रखा था। दोपहर वहां से गुजर रहे हाईटेंशन तार से शॉर्टसर्किट से खलिहान में आग लग गई। किसान, पास में मौजूद नगर पंचायत जफराबाद के कर्मचारी और पुलिस ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे। सूचना के डेढ़ घंटे बाद बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तब आग बुझाई जा सकी। फायर ब्रिगेड के सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार चौबे ने बताया कि जफराबाद रेलवे फाटक पांच गाड़ियां के गुजारने के बाद खुला। इसमें एक घंटे लग गए। अगलगी में घटना में राजबली यादव का तीन बीघा तथा सुखराम प्रजापति का एक बीघा खड़ी फसल भी जल गई।
मीरगंज के रामपुर खुर्द गांव में आग से अखिलेश पांडेय की गेहूं की दस विस्वा फसल जलकर राख हो गई। धर्मापुर क्षेत्र के तरसंड गांव में मड़ाई के दौरान थ्रेसर से निकली चिंगारी से मड़ाई के लिए रखा राजदेव का 75 बोझ गेहूं जल गया। ट्रैक्टर चालक ने तुरंत वहां से ट्रैक्टर और थ्रेसर हटाया न होता दो वह भी जल जाता।