फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मतदान बूथों पर सुविधाएं मुहैया कराना सुनिश्चित करें

मतदान बूथों पर सुविधाएं मुहैया कराना सुनिश्चित करें

Sat, 02 Mar 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
मतदान बूथों पर सुविधाएं मुहैया कराना सुनिश्चित करें
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन संबंधी बैठक हुई जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव संबंधी कार्यों को समय से निबटाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए। निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरश: पालन किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि आचार संहिता किसी भी समय लागू हो सकती है। किसी भी समय चुनाव की तिथियां घोषित की जा सकती हैं, इसलिए निर्वाचन संबंधी समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। समस्त बूथों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित कर लें। प्रत्येक बूथ पर लाइट, पानी, शौचालय, रैंप की व्यवस्था अवश्य होनी चाहिए। संवेदनशील, अतिसंवेदनशील, बूथों की विशेष निगरानी रखी जाएगी। जिलाधिकारी ने संवेदनशील, अतिसंवेदनशील बूथ का पुन: सर्वे करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनपद में प्रत्येक दशा में निर्वाचन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराया जाएगा। सभी बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे कर लें। वोटर लिस्ट में किसी मतदाता का नाम छूटा तो नहीं है। बीएलओ सभी के एपिक कार्ड चेक करें। किसी भी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में छूटना नहीं चाहिए। बिना हमारी अनुमति के किसी का नाम वोटर लिस्ट से नहीं काटा जाएगा। इस अवसर पर सीडीओ गौरव वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक देहात संजय राय, अपर जिलाधिकारी द्वय आरपी मिश्र, रमाशंकर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्रनाथ मिश्र समस्त उपजिलाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed